आज के दौर में शादी के मतलब ही बदल गए हैं। अब लोग पहले की तरह किसी भी हालत में शादी के बंधन में बंधे नहीं रहते हैं। खराब शादी से बाहर निकलना पसंद करते हैं लेकिन अलग होने के फैसले को समाज नहीं स्वीकारता है। इसलिए लड़की को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हिंदू समाज में एक ही बंधन को सही समझा जाता है। दूसरी शादी को लोग ठीक नहीं मानते हैं। लेकिन फिल्मी जगत में ऐसा कुछ भी नहीं है। बॉलीवुड में शादियों की कोई सीमा नहीं है। बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने कई शादियां की है । ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये सच है। आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक से अधिक शादियां की हैं।
1. बिंदिया गोस्वामी
70-80 दशक की बिंदिया गोस्वामी बेस्ट एक्ट्रेस रही हैं। उस समय इनकी खूबसूरती का हर कोई दिवाना था। बिंदिया ने 2 शादी की थी। इन्होंने पहली शादी विनोद मेहरा से की, लेकिन ज्यादा दिन शादी टिक न पाई। फिर बाद में बंदिया ने ज्योति प्रकाश से शादी कर ली थी.
- Rashmika Mandanna : एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की 10 ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी हो जाएंगे उनके दिवाने
- Urfi Javed : Big Boss के बाद Youth में बढ़ी उर्फी जावेद की फैन फॉलोइंग, जानिए कैसे उर्फी ने हासिल किया ये मुकाम
- Amitabh bachchan net worth : वो 3 तरीके जिनसे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की होती है मोटी कमाई, फिल्मों में ही नहीं, असल जिंदगी के भी हैं शहंशाह
2. नीलम कोठारी
नीलम कोठारी 90 के दशक की फेमस अदाकारा हैं। इन्होंने भी 2 शादियां की थी। इन्होंने पहली शादी एक NRI बिजनेसमैन से की थी। पहली शादी में नीलम को काफी परेशानी हुई। जिसके बाद उन्होंने उससे बाहर निकलने का विचार किया। इसके बाद नीलम को अभिनेता समीर सोनी मिल गए। जिससे नीलम ने दूसरी शादी कर ली।
3. योगिता बाली
योगिता 70 के दशक की एक्ट्रेस हैं। इन्होंने भी 2 शादियां की थी। पहली शादी इन्होंने फेमस सिंगर किशोर कुमार से की थी. वहीं दूसरी शादी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से कर ली।
4. नीलिमा अजीम
नीलिमा भी अपने समय की बेहतरीन अदाकारा थीं। इन्होंने 3 शादियां की थी। पहली शादी पंकज कपूर से की थी। वहीं, दूसरी राजेश खट्टर और तीसरी शादी उस्माद रजा अली खान से की थी। नीलिमा के दो बेटे शाहिद और इशान खट्टर हैं।
5. जेबा बख्तियार
जेबा को इंडस्ट्री में ज्यादा सफलता नहीं मिली। जेबा एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं जिन्होंने ऋषि कपूर और सलमान खान के साथ भी काम किया है।
जेबा ने 4 शादियां की थी। पहली सिंगर अदनान सामी, दूसरी जावेद जाफरी, तीसरी सलमान वलियानी और चौथी बार सोहेल खान लेगहारी से की थी।