Deprecated: Invalid characters passed for attempted conversion, these have been ignored in /home/u410788667/domains/independentnews.in/public_html/wp-content/plugins/wp-rocket/inc/vendors/ip_in_range.php on line 108
Life after death : मरने के आखिरी पल और मरने के बाद इंसान के साथ क्या होता है ? - INDEPENDENT NEWS

Life after death : मरने के आखिरी पल और मरने के बाद इंसान के साथ क्या होता है ?

Life after death : मरने के आखिरी पल और मरने के बाद इंसान के साथ क्या होता है ?

Life after death : जो इस दुनिया में आया है वो एक दिन जाएगा। ये प्रकृति का नियम है। ये एक कड़वी सच्चाई है। ऐसे में ये सवाल सभी के मन में आता होगा कि आखिर मरने के बाद क्या होता है ? कैसा लगता है ? वो आखिरी पल कैसा होता होगा ? लेकिन आज तक इसका जवाब किसी को नहीं मिला? लेकिन आज शायद आपके सवालों के जवाब आपको मिल जाएं ! इन सवालों को खोजने में एक शख्स ने काफी मदद की. जिसकी मृत्यु हो चुकी थी लेकिन अचानक से वो जीवित हो गया.

दरअसल ये मामला 2011 का है। विलियम्स नाम के एक शख्स को बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन थिएटर में पहुंचने के बाद विलियम्स को हार्ट अटैक आ गया। विलियम्स के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। इसलिए डॉक्टर्स ने उन्हें मरा हुआ साबित कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद विलियम्स ने आंखे खोल लीं। इसके बाद उन्होंने मरने की कहानी बताई। वो सब बताया जो उन्होंने देखा। जोकि बेहद चौंकाने वाला था।

विलियम्स ने बताया कि उनकी सांसे थम चुकी थी। लेकिन उन्हें लगा नहीं कि वो मर गए हैं। उन्हें सब मालूम था। हमने अभी तक यही सुना है कि मरने के बाद कोई रोशनी आती है। कोई आत्मा को लेकर चला जाता है। लेकिन विलियम्स की कोई भी बात इससे मिली जुली नहीं थी।

विलियम्स ने बताया कि मरने के 3 मिनट बाद वो वहीं थे। जो कुछ भी वहां हो रहा था उसे देख रहे थे, महसूस कर रहे थे। जो भी बातें विलियम्स ने अस्पताल की बताई वो सब सही थीं। डॉक्टर उन्हें मरा बता चुके थे, लेकिन विलियम्स को सब याद था।

स्टाफ उन्हें बार-बार झटके दे रहा था। विलियम्स सब सुन रहे थे। वहीं, विलियम्स ने बताया कि एक महिला उनका हाथ पकड़कर छत के रास्ते ले जा रही थी। उन्होंने महिला की बात सुनते हुए उसके साथ बाहर आ गए। विलियम्स को वो महिला जान पहचान की लग रही थी।

इसके बाद उन्हें एक दम से झटका लगा और उनकी आंखे खुल गई। तब देखा तो वो अस्पताल में थे। इसका मतलब ये हुआ कि झटका लगने के बाद वो दोबारा जिन्दा हो गए. वैसे इन सब बातों को जानने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि मौत कब किस करवट बदल जाए ये कोई नहीं कह सकता

deepika singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *