Deprecated: Invalid characters passed for attempted conversion, these have been ignored in /home/u410788667/domains/independentnews.in/public_html/wp-content/plugins/wp-rocket/inc/vendors/ip_in_range.php on line 108
Akshara Singh Latest song : सावन में इस गाने पर झूम उठी भोजपुरी एक्ट्रेस, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल - INDEPENDENT NEWS

Akshara Singh Latest song : सावन में इस गाने पर झूम उठी भोजपुरी एक्ट्रेस, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Akshara Singh Latest song : सावन में इस गाने पर झूम उठी भोजपुरी एक्ट्रेस, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Akshara Singh : अक्षरा सिंह जब से केदारनाथ धाम से लौटी हैं तभी से लगातार बोल बम सोंग रिलीज कर रही है।शिव कीर्तन और हम ना जाइब देवघर उनका नया सावन स्पेशल गाना आया है। अब अभिनेत्री का नया गाना आया है।गाने का टाइटल “अक्षरा बम” है।और इसमें अक्षरा का शिव भक्ति अंदाज देखने लायक है।

अक्षरा बम गाने ने मचाया धमाल

भोजपुरी की सुपरस्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने सावन के महीने में अपना नया गाना अक्षरा बम रिलीज किया है।जिसने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है।अक्षरा सिंह का यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशल युटुब चैनल से रिलीज हुआ है।जिसमें अक्षरा हरे रंग के पोशाक में भगवान शिव की भक्ति में डूबी नजर आ रही है।इस गाने ने शिव भक्तों पर अपना जादू चला दिया है।और यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है।”अक्षरा बम” गाने में अक्षरा सिंह सावन में भगवान भोलेनाथ का पूजन करती नजर आ रही है,जो उनके फैंस और शिव भक्तों और श्रद्धालुओं को भी खूब पसंद आ रहा है।

Akshara Singh Latest song : सावन में इस गाने पर झूम उठी भोजपुरी एक्ट्रेस, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल 1

अक्षरा सिंह भोजपुरी की सुपरस्टार मानी जाती है।जिस वजह से उनके गाने और फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।और अक्षरा उनके इंतज़ार को जाया नहीं जाने देती हैं। अक्षरा जब कोई नया गाना लेकर आती है तो सब के दिलों पर राज करने लगती हैं।

कौन है इस गाने के राइटर

इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि “अक्षरा बम” सिर्फ मेरा गाना नहीं है यह भगवान शिव के तमाम भक्तों का गाना है।इसलिए सभी इसे खूब सुने और अपना प्यार व आशीर्वाद दे।अक्षरा सिंह ने कहा कि इस गाने में मैंने भगवान की स्तुति की है जो दर्शकों और श्रोताओं को सावन के उत्सव में भक्ति भाव से भर देगा। भगवान शिव के लिए इस गाने में मेरे दिल से जो आवाज निकली है मुझे पूरा यकीन है कि यह गाना आपके दिलों तक जरूर पहुंचेगी।

आपको बता दें कि गाना “अक्षरा बम” के गीतकार मनोज मतलबी है।जिनके साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। अक्षरा सिंह के गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने ही लिखे हैं।और संगीत शिशिर पांडे ने दिया है। और इसके प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार है।गाने में विशाल गुप्ता ने कोरियोग्राफी की है।जबकि वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित और एडिटर दीपक पंडित ने की है।

Ranjana dubey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *