Ramadan tips 2020 : रमजान में पूरी होगी हर दुआ, बस भूलकर भी ना करें ये काम

Ramadan tips 2020 : रमजान में पूरी होगी हर दुआ, बस भूलकर भी ना करें ये काम

Ramadan tips 2020 : माहे रमजान का पाक महीना चल रहा है। माहे रमजान में मुसलमान पूरे महीने रोजे रखते हैं। इस पाक महीने में मुसलमान पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत करते है जिससे उनकी दुआ कबूल हो सके।

रमजान की शुरुआत चांद देखने के बाद हो जाती है। रमजान में किसी का बुरा नहीं सोचना होता है और सब कुछ अच्छा करना होता है वरना उन्हें जन्नत की बजाय जहन्नुम मिलता है।

क्योंकि इस बार रमजान (Ramadan 2020) के दौरान कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन है, तो मस्जिद में नहीं बल्कि घर पर ही दुआ करनी पड़ेगी। तो ऐसा क्या करें कि आपकी दुआ कबूल हो। ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

Ramadan tips 2020 : कैसे रोजा रखना चाहिए

रोजेदार को सुबह सूरज उगने से पहले सेहरी करनी चाहिए। इसके बाद पूरे दिन कुछ भी खाया पिया नहीं जा सकता। इसके बाद शाम 7 बजे मगरीब की नमाज के बाद इफ्तारी कर रोज़ा खोला जाता है। ऐसी मान्यता है कि रमजान में इफ्तार कराने वाले के सारे गुनाह अल्लाह माफ कर देते हैं। इफ्तारी खजूर या पानी से ही करें।

Ramadan tips 2020 : रोजे का मतलब भूखे रहने से ही नहीं है

रमजान को काफी मुश्किल कहा जाता है। वो इसीलिए क्योंकि इस दौरान सुबह सेहरी के बाद पूरे दिन इफ्तारी से पहले कुछ भी हीं खाया जा सकता। लेकिन रोजा सिर्फ भूखे रहने के लिए नहीं होता बल्कि अपनी आदतों पर काबू करना भी होता है।

Ramadan tips 2020
Ramadan tips 2020

जिसमें बुरी आदतों से दूर रहना है। इस दौरान न तो झूठ बोलना, नजरें साफ रखना, किसी के बारे में बुरा न सोचना, जैसी बुराईयों से दूर रहना होता है।

इबादत ज्यादा करें

रमजान में रोजा रखने के लिए अपनी नीयत साफ रखें। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करें। इसलिए सारा सामान पहले ही खरीद कर रख लें। जिससे ज्यादा वक्त इबादत में गुजार सकें।

खजूर से इफ्तारी बेहतर

शाम 7 बजे के बाद मगरीब की नमाज के बाद पानी या फिर खजूर से इफ्तारी करें। इसके पीछे कारण ये है कि आप पूरे दिन पर बिना कुछ खाए पिए रहतें हैं। अचानक से ज्यादा कुछ खा लेने से दिक्कत हो सकती है। पानी से आपके शरीर नमी बनी रहेगी और खजूर का सेवन जरूर करें। फल, सलाद , सूप, जूस में खजूर जरूर शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *