SIM का PUK code पता करने के लिए अपनाएं ये easy steps

SIM का PUK code पता करने के लिए अपनाएं ये easy steps

PUK code : कई बार हमारा SIM card ब्लॉक हो जाता है। जिससे हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक SIM card ब्लॉक होने से सारे काम बिगड़ जाते हैं। कई बार तो हमे ब्लॉक SIM card होने का कारण भी नहीं पता चलता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

अब आप अपने ब्लॉक SIM card को खोल भी सकेंगे और सिम ब्लॉक होने का कारण भी जान जाएंगे। तो अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस पूरी खबर को ध्यान से पढ़ना होगा। इसके बाद आपकी ब्लॉक SIM card की समस्या दूर हो जाएगी।

दरअसल ब्लॉक SIM को PUK Code की मदद से खोला जाता है। अब सोच रहे होंगे कि PUK Code क्या होता है। तो SIM card ब्लॉक होने की वजह जानने से पहले आप PUK Code के बारे में जान लीजिए।

क्या होता है PUK Code

PUK Code का फुल फार्म Personal Unblocking Key होता है. ये वो key होती है जो आपके सिम का गलत इस्तेमाल होने से बचाती है। अक्सर जब हमारा फोन चोरी हो जाता है या फिर खो जाता है तो सबसे पहले हम अपने SIM card को ब्लॉक कराते हैं। जिससे उस SIM का कोई गलत इस्तेमाल न कर ले।

बस इसी से बचने के लिए कुछ लोग अपने नंबर में ये कोड लगा लेते हैं। जिसके खोने पर भी उनका सिम सुरक्षित रहे औऱ उनके नंबर को उनके अलावा कोई इस्तेमाल न कर पाए। हालांकि ऐसा भी होता है कि कुछ लोग PUK Code लगाकर भूल जाते हैं।

फिर बाद में गलत कोड डालकर कोशिश करते रहते हैं। जिससे SIM ब्लॉक हो जाता है। इससे SIM card खराब हो जाता है और किसी भी काम का नहीं रहता है।

कैसे पता करें अपने SIM card का PuK Code

तो अगर आप भी अपने सिम में कोड डालकर भूल गए हैं और आपको SIM card ब्लॉक होने का डर है तो आप बिल्कुल भी घबराइए मत। बस बार बार अपनी सिम में PUK Code न ट्राई करें क्योंकि इससे आपका SIM card ब्लॉक हो जाएगा और आप हमेशा के लिए अपने SIM card को ब्लॉक कर लेंगे। जो किसी भी काम का नहीं रहेगा। तो आपके बताते हैं कि आप कैसे अपने भूले हुए PUK Code का पता लगा सकते हैं।

सिम खरीदते समय आपको एक पूरा पैक मिलता है। जिस पर कई नंबर लिखे होते हैं। इसमें आपका Mobile number और number code लिखे होते हैं। अब नए पैक पर सिर्फ मोबाइल नंबर लिखा होता है। जबकि पुराने सिम कार्ड पैक पर कोड लिखा आता था।

अगर आपके पास पुराना SIM Pack cover रखा है तो आप उसमें देख सकते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं कि सिम को निकालकर पैक को फेंक देते हैं। जिससे कोड को पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी उनमें से हैं जो SIM card निकालने के बाद पैक फेंक देते हैं. तब भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसा करने के बाद भी आपके पास एक मौका रहता है। जिससे आप बड़ी आसानी से PUK Code को ले सकते हैं।

PUK Code के खोने पर क्या करें

  • अगर आपने अपना SIM card Pack cover फेंक दिया है तो customer care पर कॉल करिए।
  • आपके पास जिस कंपनी के सिम के नंबर का आप PUK Code जानना चाहते हैं, उसी कंपनी के दूसरे सिम से कस्टमर केयर को कॉल करें।
  • कस्टमर केयर पर कॉल कर उनसे अपना PUK Code पूछिए।
  • कस्टमर केयर पर आपसे आपके SIM card से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे, उसके बाद आपको PUK Code मिल जाएगा।
  • इसके बाद आप आसानी से अपने block sim card को unblock कर सकते हैं।

अब इसमें भी कई लोगों को इस बात की परेशानी होगी कि उन्हें कस्टमर केयर नंबर नहीं पता। तो इसका भी समाधान कर कर देते हैं। यहां हम आपको भारत की उन सभी टेलीकॉम कंपनियों के customer care number साझा कर रहे हैं. जहां से आप अपने सिम के बारे में कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही जिस कंपनी की आपका सिम ब्लॉक हुआ है उसे आप unblock कर सकते हैं।

Airtel के Sim card का Puk Code पता करने का तरीका

1.Airtel का कस्टमर केयर नंबर 121 है।

2.121 पर कॉल कर आप कस्टमर केयर से बात करें।

3.कॉल करने के बाद कस्टमर केयर से बात करने का ऑप्शन चुनें।

4.जिस SIM का Puk Code जानना चाहते हैं वो कस्टमर केयर को बताएं।

5.कस्टमर केयर आपसे SIM से जुड़ी कुछ जानकारी मांगेगा।

6.सही जानकारी साझा करने के बाद आपको Puk Code दे दिया जाएगा।

JIO के Sim card के Puk Code पता करने का तरीका

1. जियो के Puk Code के लिए अपने फोन से 18008899999 पर कॉल करें।

2. इसके बाद कस्टमर केयर से बात करने का ऑप्शन चुनें।

3. जिस सिम का Puk Code जानना है उस नंबर को कस्टमर केयर को बताएं।

4. सिम से जुड़ी सही जानकारी कस्टमर केयर को बताएं।

5. जानकारी सही होने पर आपको कोड मिल जाएगा।

6. उस कोड को एंटर करने के बाद आप अपनी सिम को अनब्लॉक करें।

Idea का Puk Code पता करने का तरीका

1.Idea का Puk Code जानने के लिए 12345 पर कॉल करें।

2. कस्टमर केयर को कॉल करें औऱ उनसे बात करें।

3.सिम के कोड जानने की वजह बताएं।

4.सही जानकारी दें और पुक कोड आपको मिल जाएगा।

Vodafone का Puk Code पता करने का तरीका

1. कस्टमर केयर से बात करने के लिए 111 डायल करें।

2. कस्टमर केयर से बात करने का ऑप्शन चुनें।

3. आपसे जानकारी हासिल करने का कारण पूछा जाएगा।

4. कारण सही बताने और जानकारी मैच होने पर आपको कोड मिल जाएगा।

5. इसके बाद आपको PUK Code मिल जाएगा

https://www.youtube.com/watch?time_continue=4&v=Y5lTGvlChDU

Reliance का Puk Code पता करने का तरीका

1. कस्टमर केयर से बात करने के लिए 198 डायल करें।

2. बताए गए सारे Instruction को follow करें।

3. इसके बाद कस्टमर केयर से बात करने का ऑप्शन चुनें।

4. सिम के बारे में मांगी गई भी जानकारी कस्टमर केयर को दें।

5. सारी जानकारी सही पाई जाने पर आपको पुक कोड दे दिया जाएगा।

BSNL का Puk Code पता करने का तरीका

1. 1503 पर कस्टमर केयर को कॉल करें।

2. अब ग्राहक प्रतिनिधि से बात करने का ऑप्शन चुनें।

3. सिम की जानकारी वेरीफाई कराएं.

4. सिम कोड जानने का सही कारण बताएं

5. जानकारी वेरीफाई होने पर अपना कोड प्राप्त करें

TATA DOCOMO का Puk Code पता करने का तरीका

1. 18602665555 नंबर डायल कर कस्टमर केयर से बात करें।

2. सिम से जुड़ी जानकारी कस्टमर केयर को बताएं।

3. जानकारी वेरीफाइड होने पर आपको कोड बता दिया जाएगा

Telenor का Puk Code पता करने का तरीका

1. इसका भी ककस्टमर केयर नंबर 121 ही है।

2. इस पर कॉल करने पर आपको ग्राहक प्रतिनिधि से बात करने का ऑप्शन चुनना होगा।

3. कस्टमर केयर आपको सिम से जुड़ी जानकारी मांगेगा।

4. जानकारी वेरिफाइड होने तक इंतजार करें।

5. जानकारी वेरीफाइड होने के बाद आपको कोड दे दिया जाएगा

Aircel का Puk Code पता करने का तरीका

1. कस्टमर केयर से बात करने के लिए 121 पर कॉल करें।

2. अपनी भाषा के अनुसार कस्टमर अधिकारी से बात करने के लिए ऑप्शन चुने।

3. यहां आपसे कोड जानने का कारण पूछा जाएगा। साथ ही सिम की जानकारी भी पूछी जाएगी।

4. सारी जानकारी वैरिफाइड होने पर आपको PUK Code मिल जाएगा जिससे आप सिम को Unblock कर सकते हैं

यहां एक बात का और ध्यान रखें। अगर आपको इन नंबर से कस्टमर केयर से बात नहीं हो पा रही है तो किसी भी सिम की जानकारी या customer care से बात करने के लिए common number 198 पर आप कॉल कर सकते हैं। आपका सिम किसी भी नंबर का हो आप 198 पर भी कॉल कर सकते हैं।

इसके साथ जो भी जानकारी आपसे पूछी जाए वो बिल्कुल सही बताएं। अगर आपके द्वारा दी गई एक भी जानकारी गलत हुई और customer care उसे मैच नहीं कर पाए तो ऐसी स्थिति पर आपको कस्टमर केयर से कोई सहायता नहीं मिलेगी और न आपको Puk Code मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *