Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रही महिला डॉक्टर यात्री के लिए बनी भगवान , खुब हुई प्रशंसा

Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रही महिला डॉक्टर यात्री के लिए बनी भगवान , खुब हुई प्रशंसा

Vande Bharat Train : गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में गर्भवती महिला के लिए ट्रेन में सफर कर रही महिला डॉक्टर भगवान के रूप में सामने आई। कोच में लगे साउंड सिस्टम के द्वारा महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी प्रसारित किया गया था। महिला डॉक्टर ने तुरंत वहां पहुंचकर उसका इलाज करना शुरू किया।

Vande Bharat Train : साउंड सिस्टम के द्वारा सूचना प्रसारित

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गोरखपुर आ रही वंदे भारत ट्रेन में एक महिला डॉक्टर भगवान के रूप में सामने पहुंची। बता दें की हुआ कुछ ऐसा की गोरखपुर जाने के दौरान गर्भवती महिला के पेट में अचानक से दर्द शुरू हो गया। उसके पति ने तुरंत इसकी सूचना गार्ड को दी। और गार्ड की ओर से वंदे भारत ट्रेन में लगे साउंड सिस्टम पर सूचना को प्रसारित किया गया।यह सूचना जब ट्रेन में अपनी मां के साथ सफर कर रही युवा डॉक्टर कीर्ति सिंह को हुई तो उसने बिल्कुल भी देरी नहीं कि।

यह भी पढ़े : Bundelkhand News : Noida और Greater Noida की तरह विकसित किया जाएगा Bundelkhand, बदल जाएगी Jhansi की तस्वीर

पीड़ित महिला के कोच में पहुंच कर तत्काल उनका इलाज शुरू किया गया।डॉक्टर और यात्रियों की मदद से 15 मिनट में बीमार महिला को आराम मिल गया।स्टाफ सहित यात्रियों ने भी डॉक्टर के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया और खुब सराहना की।

वंदे भारत ट्रेन प्रबंधन का कहना है की गाड़ी के कोच में लगे साउंड सिस्टम की वजह से महिला का इलाज और आसानी से संभव हो पाया है। हालांकि बस्ती में एंबुलेंस मंगा ली गई थी।लेकिन महिला को इसकी जरूरत नहीं पड़ी।इस घटना के बाद महिला और उसके पति ने डॉक्टर की खूब प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *