Viral Junction

सिद्धार्थ शुक्ला की जिंदगी से जुड़ी वो बातें जो कुछ गिने चुने लोग ही जानते होंगे

सिद्धार्थ शुक्ला का परिचय देने की ज़रूरत तो शायद ही किसी को होगी। ये बस एक नाम नहीं है बल्कि लाखों लोगों के दिलों की चाबी है। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का एक बेहतरीन सितारा थे। उनके दुनिया छोड़ जाने की खबर सुनने के बाद मानो देशभर में गम की आंधी छा गई। किसी ने नहीं सोचा था कि टीवी का ये बेहतरीन सितारा करोड़ों दिलों पर राज करने वाला ये चेहरा, सभी को इतनी जल्दी अलविदा कह जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल तब हुई जब उन्होंने बिग बॉस में एंट्री की थी। इसके बाद तो उनकी फैन फॉलोइंग की कतार लग गई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंटीरियर डिजाइनिंग से की थी। उनका इंटीरियर डिजाइनिंग का सफर कब एक एक्टर के रूप में बदल गया इसका पता ही न चला। आज इसी बेहतरीन किरदार के कुछ रहस्य हम आपको बताने जा रहे हैं।

  • सिद्धार्थ का जन्म 1980 में 12 दिसंबर को हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक शुक्ला था और वो सिविल इंजीनियर थे। वहीं उनकी माता का नाम ऋतु शुक्ला था और उनकी माताजी एक होम मेकर थीं। सिद्धार्थ जब मॉडलिंग कर रहे थे तभी उनके पिता उन्हें छोड़कर चले गए थे। उनके पिता को फेफड़ों की कुछ समस्या थी जिसकी वजह से उनका निधन हो गया.
  • सिद्धार्थ शुक्ला की दो बहनें हैं। दोनों ही उनसे बड़ी हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग सेंट जेवियर कॉलेज से की थी। उन्होंने स्नातक किया हुआ था और उन्होंने स्नातक इंटीरियर डिजाइनिंग से किया था। बचपन में उन्हें स्पोर्ट्स में भी रूचि थी।
  • उन्होंने फुटबॉल में भी काफी रूचि दिखाई थी। इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने अंडर 19 टीम में खेलकर एसी मिलान इटालियन फुटबॉल क्लब को टक्कर भी दी थी। उन्होंने अपने जीवन के कुछ साल इंटीरियर डिजाइनिंग को भी दिए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। सिद्धार्थ 2004 में हुए Gladrags Manhunt and Megamodel Contest में रनर अप भी थे।
  • इसके बाद उन्हें रेशम का रुमाल गाने में काम करने का मौका मिला। फिर 2005 में उन्होंने World’s best model कांटेस्ट में भाग लिया था। इस कांटेस्ट में न सिर्फ सिद्धार्थ ने भाग लिया था बल्कि इसमें जीत भी हासिल की थी। सिद्धार्थ इस कांटेस्ट में जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय और एशियाई थे।
  • अब बात करते हैं उनके टीवी करियर की। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2008 में की थी। उन्होंने सबसे पहले टीवी सीरियल ‘बाबुल का आंगन छूटे न’ में काम किया था। इसके बाद वो एक के बाद एक कई सारे बेहतरीन शोज में नज़र आए जैसे ‘ये अजनबी, लव यू ज़िंदगी, जब वी मेट’ आदि। सिद्धार्थ ने काफी सारे सीरियल में काम किया लेकिन सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उन्हें कलर्स टीवी के शो ‘बालिका वधू’ से हासिल हुई। इसमें उन्होंने शिव की भूमिका निभाई थी और दर्शकों ने यहीं से उनको फॉलो करना शुरू किया था।
  • बालिका वधू से खूब नाम कमाने के बाद उन्होंने एक रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा लिया। अब उनके कदम कहां थमने वाले थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया मे कदम रखा।
  • सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 14 में भी नज़र आए थे। बिग बॉस से ही वो लोगों के दिलों पर राज करने लगे थे। इसमें सिद्धार्थ शहनाज गिल के साथ रोमांस करते हुए नज़र आए थे। यहां उनकी और शहनाज गिल की लव केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। हर जगह #Sidnaaz ट्रेंड में था।

Recent Posts

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘फरिश्ता’ के नए गाने ने मचाया तहलका, हुआ सोशल मीडिया में वायरल

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More

March 25, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, बताई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफर की सच्चाई

भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More

March 25, 2023

Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा के इस लुक को पहले कभी नहीं देखा होगा, देखें वीडियो में कैसे बिखेर रही अपना जलवा

Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी शानदार सुंदरता के लिए भी… Read More

March 25, 2023

Soha ali khan : इस घर में रहती हैं सैफ अली खान की बहन, जानिए किन हालातों में जीवन बिता रही सोहा अली खान

Soha ali khan : बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय की दुनिया में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित परिवारों… Read More

March 25, 2023

अवॉर्ड सेरेमनी में छा गए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, फैंस ने कहा बेस्ट कपल

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 कार्यक्रम… Read More

March 24, 2023

Rupali ganguly : अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने लाल रंग का सूट पहनकर सोशल मीडिया में छाई, वायरल हुई तस्वीरें

Rupali ganguly : रूपाली गांगुली, जिन्हें अनुपमा के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट… Read More

March 24, 2023