Bhojpuri song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरसटार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri song) का यूट्यूब पर जलवा कायम है। देश में लॉक डाउन है। ऐसे में लोगों के पास सिर्फ सोशल मीडिया और यूट्यूब का ही सहारा है। ज्यादातर लोग अपना वक्त यूट्यूब औऱ सोशल मीडिया पर काट रहे हैं।
अब ऐसे में खेसारी लाल यादव का गाना (Bhojpuri song) आ जाए तो भला लोग कैसे उसे सुने बगैर रह सकते हैं। कुछ इन दिनों भी ऐसा ही हो रहा है। खेसारी लाल का गाना हाई हिल के सैंडिल यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल का साथ अंतरा सिंह ने दिया है।
मतलब इस गाने को खेसारी लाल (Khesari lal yadav) औऱ अंतरा सिंह ने गाया है। खेसारी का ये नया गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। भोजपुरी के लोग और खासतौर पर खेसारी के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
फिलहाल ये गाना हाई हिल सैंडिल ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज हुआ है। लेकिन ऑडियो फॉर्मेट भी गाने को अच्छा खासा रेस्पोंस मिल रहा है। जिसे देखते हुए मेकर्स इसे वीडियो फॉर्मेट में भी लाने की तैयारी कर रहे हैं।
अब जल्द ही ये गाने भोजपुरी दर्शकों को वीडियो फॉर्मेट में देखने को मिलेगा। जिसमें खेसारी की आवाज के साथ डांस और हीरोइन के जलवे भी दिखेंगे।
खेसारी के हाई हील्स सैंडिल गाने को अब तक यूट्यूब पर 74लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है। इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है जबकि संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने को प्रोड्यूज मनोज मिश्रा ने किया है।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंटस्ट्री में एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में अपनी पहली भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल से खेसारी को दर्शकों का प्यार मिला और वो रातों रात सफल हो गए।
Khesari lal yadav सिंगर एक्टर के साथ एक अच्छे डांसर भी हैं। हालांकि इस सफलता की बुलंदी पर पहुंचने के लिए उन्हें हर एक कलाकार की तरह तमाम उतार चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन सभी मुसीबतों का सामना कर खेसारी (Khesari lal yadav) ने आज अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें बिग बॉस में आने का भी मौका मिला था