courtsey-google images
web series to watch in lockdown : भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। अब ऐसे में जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उनका तो दिन काम में ही निकल जाता है। लेकिन जो खाली है उनको दिन काटना बहुत मुश्किल हो रहा है।
अगर आपके साथ भी ऐसा है और आप भी यही सोच रहे हैं कि खाली बैठे क्या करें तो ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं हैं। हम लाएं हैं आपके लिए 5 ऐसी वेब सीरीज (web series) जो मजेदार भी हैं और छोटी भी। जिन्हें आप महज 24 घंटे में ही खत्म कर लेंगे। ये वेब सीरीज Netflix पर है। ये आपके मनोरंजन का बेहतर साधन बन सकती हैं। साथ ही आपको खाली समय में बिलकुल भी बोर नहीं होंगे.
इस वेब सीरीज के सिर्फ 6 एपिसोड हैं। सीरीज में एली कोहेन एक इजराइल का जासूस है। जिसे सीरिया, मिस्त्र और ईरान की खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए भेजा जाता है। करीब तीन साल तक कोहेन जासूसी करता है। इस दौरान वो सरकार में मंत्री बनने वाला होता है।
उसी दौरान वो पकड़ा जाता है। कोहेन को फांसी दे दी जाती है। वो भी बीच चौराहे पर। एली कोहेन की जासूसी का इजराइल को काफी फायदा होता है। इजरायल 6 दिनों में 5 देशों को हरा देता है। अगर आप जासूसी फिल्में देखते हैं तो ये फिल्म (web series to watch in lockdown) आपको अच्छी लग सकती है.
इस वेब सीरीज के सिर्फ 4 ही एपिसोड हैं। ये वेब सीरीज (web series to watch in lockdown) एक रियल स्टोरी पर बेस्ड है। इस वेब सीरीज में आपको अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जिंदगी से भी जुड़ा एक सीक्रेट जानने को मिलेगा। सीरीज की स्टोरी अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक रेप की घटना पर आधारित है। जिसके आरोप में पार्क के पास मौजूद अश्वेत बच्चों को गिरफ्तार कर लिया गया था. ये सीरीज पांच बच्चों को इंसाफ दिलाने की है।
इस वेब सीरीज के 9 एपिसोड हैं। ये भी एक रियल स्टोरी बेस्ड सीरीज है। जो कि इटालियन फैशन डिजाइनर जियानी वेरशाचे की हत्या पर आधारित है। सीरीज में भरपूर ड्रामा आपको देखने को मिलेगा। आप सीरीज में इतना खो जाओगे कि सीरीज के 9 एपिसोड कब खत्म हो गए आपको पता भी नहीं चलेगा।
web series to watch in lockdown : इस सीरीज के 10 एपिसोड है। कहानी अमेरिकी खिलाड़ी और अभिनेता ओजे सिम्पसन पर दो हत्या का आरोप की है। हत्या के आरोप के बाद इन दोनों का करियर चौपट हो जाता है।
दोनों को पुलिस पकड़ लेती है। दोनों पुलिस के शिकंजे से भाग जाते हैं। बाद में उनका दोस्त केस लड़ता है। और इन्हें इंसाफ दिलाता है। बाकी की कहानी आपको सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगी।
इस वेब सीरीज (web series to watch in lockdown) के कुल 7 एपिसोड हैं। एक्शन से भरपूर ये ब्रिटिश वेब सीरीज काफी मजेदार है। जिसे आप आराम से एक दिन में ही खत्म कर सकते हैं।
IAS Yasharth Shekhar : यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परिक्षाओं के तौर पर देखा जाता है. इस परीक्षा… Read More
Nora Fatehi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की… Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ… Read More
ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्दी उनके लिए रियायत बहाल… Read More
Lucknow Metro News : लेखराज मेट्रो स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते जाते हैं।यह बंदरों का आतंक… Read More
Prayagraj News : यूपी के बरेली जिले के बारादरी में बिसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हेरिटेज होटल में आयोजित शादी समारोह… Read More