Vande Bharat Train : मौजूदा समय में भारत की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा गुजरात में हुआ। जब वंदे भारत ट्रेन मुम्बई से गांधी नगर आ रही थी तभी ये ट्रेन जानवरों के झुंड से टकरा गई। जानवरों के झुंड से टकराने के बाद ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही जिसके बाद फिर से इसने रफ्तार भरी।
अहमदाबाद रेलवे पीआरओ ने बताया कि ये हादसा सुबह 11.15 बजे हुआ। वंदे भारत ट्रेन जब गांधी नगर से आ रही थी गैरातपुर-वतावा स्टेशन के बीच ट्रैक पर कुछ भैंसे आ गईं। भैसों के झुंड से टकराने के बाद ट्रेन के आगे का हिस्सा टूट गया।
हादसा होने के बाद ट्रेन 20 मिनट तक वहीं रुकी रही। टूटा हुआ हिस्सा सही करने के बाद ट्रेन ने दोबारा से रफ्तार भरी। जानकारी के मुताबिक रेलवे अधिकारी गांव के लोगों को समझा रहे हैं कि जानवरों को खुला ना छोड़ें। जानवरों की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता था।
ये भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। गांधी नगर से अहमदाबाद से होते हुए ये ट्रेन मुम्बई तक जाती है। इसी रूट से ये ट्रेन वापस भी आती है। बीते 30 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस ट्रेन में अहमदाबाद तक सफर भी किया था। जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे आने वाले समय 400 वंदे भारत ट्रेन चालने की योजना बना रहा है। ये ट्रेन अभी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। अपग्रेड होने के बाद ये ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। इन ट्रेनोंका निर्माण भारत में ही किया जाएगा।
इस समय स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो गम है किसी के प्यार में है, जो टीआरपी चार्ट में सबसे… Read More
काजल अग्रवाल दक्षिण सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने असाधारण अभिनय और शानदार सुंदरता से बॉलीवुड में भी… Read More
शुभांगी अत्रे ने टेलीविज़न सीरीज़ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई है, जो एक अच्छे व्यवहार वाली बहू है। हालाँकि,… Read More
Rohit sharma : हाल ही में, सोशल मीडिया पर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी द्वारा लोकप्रिय फिल्म "3… Read More
Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More
भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More