Underwater Bullet Train : समुद्र के भीतर दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, जानिए कब तक कर पाएंगे सफर
Underwater Bullet Train : अभी तक आपने ट्रेन को सुरंग से निकलते देखा होगा। पटरियों पर दौड़ता देखा होगा, लेकिन क्या आप ये सोच सकते हैं कि भारत में ट्रेन समुद्र के नीचे से निकलेगी। जी हां, भारतीय रेलवे इसकी लगातार तैयारी कर रहा है। बहुत जल्द आपको भारत में ट्रेन समुद्र के नीचे से निकलते हुए दिखाई देगी। भारत में बुलेट ट्रेन पर काम चल रहा है। पहली बुलेटे ट्रेन को मुम्बई से अहमदाबाद के बीच चलाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। भारतीय रेलवे इस बुलेट ट्रेन को समुद्र के नीचे से 7 किलोमीटर नीचे से निकालेगी। इसके लिए समुद्र में सुरंग का निर्माण किया जाएगा जिसपर बुलेट ट्रेन रफ्तार भरेगी।
2026 में मिलेगी भारत को पहली बुलेट ट्रेन
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा था कि अहमदाबाद और मुम्बई के बीच बुलेट ट्रेन 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य है। रेलवे मंत्री साबरमती और कालूपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने आगे कहा बुलेट ट्रेन का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है।
- UPSC Success Story: स्टेशन के फ्री वाई-फाई से पढ़कर कुली से IAS बने – श्रीनाथ के की प्रेरणादायक कहानी
- Sports Success Story: टूटी हॉकी स्टिक से टोक्यो ओलंपिक तक का सफर – रानी रामपाल की प्रेरणादायक कहानी
- UPSC Success Story: गांव की बेटी से IAS अधिकारी तक – सुरभि गौतम की प्रेरणादायक कहानी

लगभग 80 किलोमीटर से ज़्यादा के मार्ग में पिलर को लगाया जा चुका है। बीते शुक्रवार प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस की सौगात गुजरात को दी है। वंदे भारत ट्रेन मात्र कुछ ही सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ लेती है। अब कहना ग़लत नहीं होगा कि भारतीय रेलवे पूरी तरह से बदलाव के लिए तैयार है। आने वाले कुछ ही सालों में भारतीय ट्रेनों की रफ़्तार बढ़ेगी।
समुद्र में दो सुरंगों बनेंगे 2 ट्रैक
समुद्र में दो सुरंगों को बनाया जाएगा। एक ट्रैक से ट्रेन आएगी और दूसरे ट्रैक पर ट्रेन जाएगी। सुरंग के आसपास 37 जगहों पर 39 उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। ये सुरंग बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स भूमिगत स्टेशन और शिलफाटा के बीच होगी। इस सुरंग को आने वाले समय के लिए तैयार किया जा रहा है।