Entertainment

10 सुपरहिट फिल्में जिन्होंने इन भोजपुरी कलाकारों की किस्मत बदल दी

Top 10 Bhojpuri actors hit movies : जिस तरह हॉलीवुड और बॉलीवुड की अपनी एक अलग पहचान है वैसे ही अब भोजपुरी सिनेमा भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। भोजपुरी सिनेमा ने अभी कुछ समय में काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है।

भोजपुरी भाषा सबसे ज्यादा बिहार और झारखंड में प्रचलित है। इस इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने अपने करियर की शुरुआत गाने से की है. आगे चलकर फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बना ली और सफल अभिनेता बन गए.

Top 10 Bhojpuri actors hit movies

आज हम आपको भोजपुरी के कुछ ऐसे ही एक्टर्स की सफल फिल्मों के बारे में बताएंगे जिससे वो रातों-रात छा गए।

दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा में ‘निरहुआ’ के नाम से जाना जाता है। ‘निरहुआ’ भोजपुरी सिनेमा के एक सफल कलाकारों (Top 10 Bhojpuri actors hit movies) में से एक हैं। निरहुआ ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से की थी। 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ ने निरहुआ को फेम दिलाया।

इसके बाद निरहुआ ने 2015 में लगातार 5 फिल्में की। इसी के साथ उन्होंने सफलता का एक नया रिकॉर्ड बना दिया। निरहुआ सिर्फ एक्टिंग के लिए ही मशहूर नहीं हैं बल्कि वो एक सिंगर भी हैं। निरहुआ ने भोजपुरी के कई गाने भी गाए हैं।

मोनालिसा

अब भोजपुरी सिनेमा में भला मोनालिसा को भला कोई नहीं जानता औऱ जो मोनालिसा को नहीं जानता वो भोजपुरी सिनेमा से अंजान है। मोनालीसा (Top 10 Bhojpuri actors hit movies) का असली नाम अंतरा बिस्वास है। जो कि अपने फिल्मी नाम मोनालिसा से ही जानी जाती हैं। वैसे तो मोनालीसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन ‘भोले शंकर’ उनकी जबरदस्त हिट फिल्म है।

इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती थे। मिथुन के साथ भोले शंकर में मनोज तिवारी और मोनालिसा भी लीड रोल में थे। ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट फिल्म थी।2010 में इस फिल्म की वजह से मोनालीसा भोजपुरी सिनेमा की सफल एक्ट्रेस बन गई।

रवि किशन

रवि किशन की ‘देवरा बड़ा सतेवाला’ 2010 की सबसे हिट फिल्म थी। इस फिल्म में रवि किशन, पाखी, प्रदीप पांडेय, मोनालिसा और पवन सिंह लीड रोल में थे। ‘देवरा बड़ा सतेवाला’ में एक्शन भी था और ड्रामा भी। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार आर. पांडेय थे। इस फिल्म को प्रोड्यूस दिलीप जायसवाल ने किया था।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी राजनीति में आने के बाद नेता बन गए हैं। लेकिन आज भी उनकी पहचान सबसे पहले भोजपुरी के एक्टर और सिंगर के रूप में होती है। जिन्होंने कई बेहतरीन गाने भोजपुरी में गाए हैं।

मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना ‘रिंकिया के पापा’ आज भी हिट है। 2003 में मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बना पैसावाला’ काफी हिट हुई थी। ये फिल्म बिहार औऱ झारखंड में रिलीज की गई थी।

इस फिल्म के डायरेक्टर अजय सिंन्हा थे। लीड रोल में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी थीं। 2004 में ये फिल्म 30 लाख के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने बजट से कई गुना कमाई की थी।

पवन सिंह

‘लॉलीपोप लागेलू’ भोजपुरी गाने के सिंगर पवन सिंह इस गाने की वजह से ज्यादा जाने जाते हैं लेकिन उन्हें फेम फिल्म ‘योद्धा’ से मिली थी। इस फिल्म में रवि किशन औऱ मधु शर्मा भी थे।

आम्रपाली दुबे (Top 10 Bhojpuri actors hit movies)

आम्रपाली भी भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली ‘निरहुआ रिक्शावाला-2’ से चर्चा में आई थीं। आम्रपाली ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ भोजपुरी फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा। जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लीड रोल में थे।

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव की ‘मेंहदी लगा के रखना’ हिट फिल्म थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म ने खेसारी को अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म में खेसारी के साथ काजल राघवानी थी।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी (rani chatterjee) ने भी भोजपुरी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की है। रानी की हिट फिल्म नागिन थी। हालांकि रानी ने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू ‘ससुरा बड़ा पैसेवाला’ से किया था। (Top 10 Bhojpuri actors hit movies) इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव लीड रोल में थे। अभी हाल ही में रानी चटर्जी ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ‘आसरा’ से डेब्यू किया है।

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने फिल्म ‘सत्या’ में बेहतरीन एक्टिंग की थी। ये फिल्म हिट फिल्मों में से एक है। 2011 में अक्षरा ने भोजपुरी इडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ से की थी। अक्षरा सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक है। अक्षरा ने 50 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है।

Recent Posts

विराट की हो गई जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर यूजर्स लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस समय स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो गम है किसी के प्यार में है, जो टीआरपी चार्ट में सबसे… Read More

March 26, 2023

बेटे को गोद में लिए एयरपोर्ट पर दिखी साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, देखिए क्यूट बेबी की हरकतें

काजल अग्रवाल दक्षिण सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने असाधारण अभिनय और शानदार सुंदरता से बॉलीवुड में भी… Read More

March 26, 2023

भाभी जी घर पर की अंगूरी भाभी ने पार की सारी हदें, हुई सोशल मीडिया में वायरल

शुभांगी अत्रे ने टेलीविज़न सीरीज़ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई है, जो एक अच्छे व्यवहार वाली बहू है। हालाँकि,… Read More

March 26, 2023

Rohit sharma : रोहित शर्मा ने आमिर खान के बारे में ये क्या कह दिया, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Rohit sharma : हाल ही में, सोशल मीडिया पर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी द्वारा लोकप्रिय फिल्म "3… Read More

March 26, 2023

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘फरिश्ता’ के नए गाने ने मचाया तहलका, हुआ सोशल मीडिया में वायरल

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More

March 25, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, बताई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफर की सच्चाई

भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More

March 25, 2023