Deprecated: Invalid characters passed for attempted conversion, these have been ignored in /home/u410788667/domains/independentnews.in/public_html/wp-content/plugins/wp-rocket/inc/vendors/ip_in_range.php on line 108

Notice: Function WP_Scripts::localize was called incorrectly. The $l10n parameter must be an array. To pass arbitrary data to scripts, use the wp_add_inline_script() function instead. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 5.7.0.) in /home/u410788667/domains/independentnews.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6031
Sapna chaudhary and khesari lal yadav : सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव ने किया एक साथ मंच पर डांस, वायरल हुआ वीडियो - INDEPENDENT NEWS

Sapna chaudhary and khesari lal yadav : सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव ने किया एक साथ मंच पर डांस, वायरल हुआ वीडियो

Sapna chaudhary and khesari lal yadav : सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव ने किया एक साथ मंच पर डांस, वायरल हुआ वीडियो

Sapna chaudhary and khesari lal yadav : करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की सिंगर, डांसर और सुपरस्टार सपना चौधरी और भोजपुरी के जाने माने एक्टर,सिंगर और डांसर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इस समय गदर मचा रहा है। वीडियो में दोनों साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

अब सोचिए जब दो बड़े स्टार जिनकी अपने जबरदस्त फैन्स हैं अब वो एक साथ एक मंच पर आ जाएं तो भला कैसे कोई अपने आपको कंट्रोल कर सकता है। वैसे सपना चौधरी जब अकेली स्टेज पर उतरती हैं तो स्टेज पर आग लगा देती हैं। दर्शक अपने आपको झूमने से रोक ही नहीं पाते हैं तो यहां तो एक नहीं दो-दो सुपरस्टार थे।

वीडियो में खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी एक साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों काफी लोगों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। अब सपना चौधरी हों और ठुमके न लगें भला ये कैसे हो सकता है। गाना बजते ही सपना के नॉन स्टॉप ठुमके शुरू हो गए। इसीलिए दर्शक भी मस्ती में नाचते नजर आए।

https://youtu.be/U80O9SxUfdc

आपको बता दें कि ये वीडियो पुराना है जो कि एक लाइव शो का है। ये लाइव शो बिहार के जहानाबाद में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के लिए सपना चौधरी जहानाबाद गई थीं। जहां खेसारी लाल यादव भी थे।

खेसारी और सपना की जुगलबंदी लोगों को इनती पसंद आई थी कि ये शो एकदम हिट हो गया था। बता दें कि ये दोनों कई बार एक साथ मंच साझा कर चुके हैं।

दोनों का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया गया था। वीडियो में दोनों ‘चोला के हूक राजा जी’ भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये गाना भोजपुरी सिंगर ‘अरविंद अकेला’ ने गाया है। वैसे सपना के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। अब आप इस वीडियो का भी आनंद लीजिए।

https://www.instagram.com/p/Bx6xnjelOly/?utm_source=ig_web_copy_link

deepika singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *