Ravindar Chandrasekaran marriage : इन दिनों साउथ का सिनेमा चर्चा में है। इस इंडस्ट्री के स्टार, फिल्में का दिवानापन लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी हाल में साउथ इडस्ट्री के प्रोड्यूसर रविंद्र चंद्रसेकरन शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने वीजे महालक्ष्मी से शादी कर ली है और उनकी शानदार तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन्हीं दोनों की चर्चा है।
रविंद्र चंद्रसेकरन और महालक्ष्मी की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी के तहत की गई है। शादी में कुछ लोगों को बुलाया गया था। दोनों की शादी दक्षिण रीत रिवाज़ से की गई। महालक्ष्मी ने सोशल मीडिया साइटस पर अपनी शादी की जानकारी दी। शादी की फोटो के साथ काफी रोमांटिक कैप्शन लिखा- आपके प्यार ने मेरे जीवन में अलग रंग भरा है।
नए जीवन की शुरुआत और आपको ढ़ेर सारा प्यार। रविंद्र चंद्रसेकरन और महालक्ष्मी को उनके फैंस और परिवार के लोगों ने नई शुरुआत के लिए बधाई दी। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी शानदार बता रहे हैं। रविंद्र चंद्रसेकरन साउथ सिनेमा काफी दिग्गज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। 2013 से वो साउथ सिनेमा में काम कर रहे हैं। वहीं महालक्ष्मी वीडियो जॉकी के साथ-साथ मशहूर टीवी सीरियल अदाकारा हैं।
महालक्ष्मी ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थी। ये साड़ी कांजीवरम साड़ी कही जाती है। इसके साथ उन्होंने हरे रंग का ब्लाउज पहना था जो कि उनके ऊपर काफी ख़ूबसूरत लग रहा था। उन्होंने हरे रंग की चूड़ियां भी पहनी हुई थी। आपको बता दें कि तमिल दुल्हन को सजाने के लिए सोने के गहने पहनाए जाते हैं। ये गहने एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी की दुल्हन को दिए जाते हैं मतबल लड़के की मां के गहने दुल्हन को दिए जाते हैं। ये साउथ में शादी की ख़ास परंपरा होती है।
IAS Yasharth Shekhar : यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परिक्षाओं के तौर पर देखा जाता है. इस परीक्षा… Read More
Nora Fatehi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की… Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ… Read More
ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्दी उनके लिए रियायत बहाल… Read More
Lucknow Metro News : लेखराज मेट्रो स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते जाते हैं।यह बंदरों का आतंक… Read More
Prayagraj News : यूपी के बरेली जिले के बारादरी में बिसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हेरिटेज होटल में आयोजित शादी समारोह… Read More