Raksha Bandhan 2022 : जब पूरा देश रक्षाबंधन के उत्सव में डूबा होगा तब ये बहनें अपने भाई को नहीं बांध पाएंगी राखी

Raksha Bandhan 2022 : जब पूरा देश रक्षाबंधन के उत्सव में डूबा होगा तब ये बहनें अपने भाई को नहीं बांध पाएंगी राखी

Raksha Bandhan 2022 : बॉलीवुड के स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन का रहस्य अभी रहस्य ही बना हुआ है। सुशांत राजपूत की चार बहनें हैं, नीतू सिंह, श्वेता सिंह, मीतू सिंह और प्रियंका सिंह। इन चारों बहनों में सुशांत सिंह राजपूत अकेले भाई थे। ये बातें हम इसलिए कर रहे हैं क्योकि 11 अगस्त को पूरा देश रक्षा बंधन बनाने जा रहा है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के लिए ये दिन इसबार बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहने वाला है क्योकि उनका अकेला भाई 2020 में उनको छोड़कर इस दुनिया से जा चुका है।

निक्की तंबोली ने भी खोया अपना भाई

निक्की तंबोली जो कि बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट रही हैं। उनके भाई जतिन तंबोली की मौत 2021 में कोरोना कारण हो गई थी। निक्की ने इस दुख भरे समय में भी खतरों के खिलाड़ी के लिए शूटिंग की थी। लेकिन कोरोना में अपने भाई खोना अभी तक वो भूली नहीं है। इस रक्षाबंधन समय उनकी लिए काफी कष्टमय रहने वाला है।

सिद्धार्थ शुक्ला की बहन का रक्षा बंधन भी मुश्किल

बिग बॉस फेम और हर दिल की धड़कन कहे जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला की मौत 20121 में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उनकी मौत पर उनके फैंस के साथ पूरा देश रो पड़ा था कि कैसे एक चलता फिरता आदमी अचानक से हमें छोड़कर चला गया।

Raksha Bandhan 2022 : जब पूरा देश रक्षाबंधन के उत्सव में डूबा होगा तब ये बहनें अपने भाई को नहीं बांध पाएंगी राखी 1
Photo by Prchi Palwe on Unsplash

सिद्धार्थ शुक्ला की बहन प्रीती शुक्ला की वैसे तो प्रीती काफी स्ट्रांग महिला हैं लेकिन भाई के चले जाने का दुख क्या होता होगा ये तो वो ही जानती हैं। इतनी जल्दी सिद्धार्थ का जाना उनके लिए काफी दुख से भरा होगा पर यहां कोई क्या कर सकता है।

इन बहनों की आंखों में हैं आंसू

कोरोना की दूसरी लहर ने देश के लाखों लोगों के साथ कई बड़ी हस्तियों को भी अपना निवाला बनाया जिसमें बॉलिवुड के बड़े स्टार ऋषि कपूर का नाम सबसे पहले आएगा। ऋषि कपूर की अचानक मृत्यु ने सबको झझकोंर कर रख दिया था। उनकी पूरे परिवार में अपनी दो बहनों के काफी नज़दीक थे। . ऋतु नंदा और रीमा कपूर के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। ऋतु नंदा तो अब चल बसी लेकिन रीमा कपूर अभी जीवित हैं। रीमा कपूर के लिए ये रक्षा बंधन काफी मुश्किल होगा क्योकि उनका भाई ऋषि अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *