Mustafa Dawood and sarah hussain : मुंबई के लड़के ने पाकिस्तान की लड़की से किया निकाह, प्यार के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई भारत

Mustafa Dawood and sarah hussain : मुंबई के लड़के ने पाकिस्तान की लड़की से किया निकाह, प्यार के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई भारत

Mustafa Dawood and sarah hussain : दुनिया में प्यार से खूबसूरत कोई चीज नहीं है। जो इंसान प्यार में होता है उसके लिए जाति, धर्म, उम्र और सरहदें ये सब कुछ मायने नहीं रखता है। प्यार में पड़े व्यक्ति को बस अपना प्यार ही दिखाई देता है। यूं तो दुनिया में सच्चे प्यार की कई मिसाल मौजूद है। आज आपको एक ऐसी ही प्यार की खूबसूरत मिसाल के बारे में बताएंगे, जिसमें एक लड़की ने अपने प्यार के लिए सारे बंधनों को तोड़ दिया।

Mustafa Dawood and sarah hussain : मुंबई के लड़के ने पाकिस्तान की लड़की से किया निकाह, प्यार के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई भारत 1

ये खूबसूरत प्रेम कहानी एक पाकिस्तानी लड़की और हिंदुस्तानी लड़के की है। पाकिस्तान की रहने वाली साराह हुसैन के एक रिश्तेदार भारत में रहते हैं। सारा अक्सर भारत आया करती थी। यहीं पर इनकी मुलाकात मुस्तफा दाऊद के साथ हुई। यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में तब्दील होती है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गई दोनों को पता ही नहीं चला। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

आसान नहीं था शादी केे बाद का सफर

शादी के बाद इन दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शादी के बाद साराह जब पहली बार भारत आई इन्हें कस्टम व सिक्योरिटी के कड़े दौर से गुजरना पड़ा। यहां तक कि उन्हें कई दिनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े। सरकारी फॉर्मेलिटीज पूरी होने के बाद सारा और मुस्तफा मुंबई में आकर रहने लगे।सब कुछ सही चल रहा था तभी मुस्तफा की नौकरी चली जाने की वजह से यहां भी इन्हें कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। इन दोनों के पास पैसे की किल्लत आ गई। यहां तक कि खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे।

Mustafa Dawood and sarah hussain : मुंबई के लड़के ने पाकिस्तान की लड़की से किया निकाह, प्यार के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई भारत 2

परेशानियों का ऐसा दौर शुरू हुआ कि साराह डिप्रेशन में चली गई। दोनों को कई मुश्किल फेस से गुजरना पड़ा। लगभग 3 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार साराह ने मेकअप आर्टिस्ट का काम शुरू किया। जब वो पाकिस्तान में थी तब भी एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती थी। ऐसे में यह काम शुरू करने में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

मुस्तफा साराह के काम में उनकी मदद करने लगे। दोनों ने एक साथ मिलकर इस काम की मार्केटिंग शुरू की। मुस्तफा ने साराह के काम में उनका भरपूर साथ दिया। दोनों की मेहनत रंग लाई और आखिरकार उनकी जिंदगी की गाड़ी फिर से ट्रैक पर आ गई। आज साराह मुंबई में एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती हैं और मुस्तफा उनके काम में उनकी मदद करते हैं। दोनों की जिंदगी आराम से कट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *