Medical College UP : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार मेडिकल कॉलेजों में भर्ती करने जा रही है। ये भर्ती सरकार राजकीय मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में करेगी। सरकार जल्द ही 52 हज़ार पदों पर भर्तियां करेगी। इसमें 10 हज़ार नए शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पद भी शामिल हैं। इस भर्ती के लिए सरकार ने मंगलवार को मंजूरी भी दे दी है। साल 2021 में 45127 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है साथ 2 हज़ार डॉक्टरों की भर्तियां होनी हैं। इसी तरह 57127 पदों पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए 5 हज़ार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
यूपी सरकार जल्दी इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी। सीएम योगी की कैबिनेट इस बात पर मुहर लग गई है। चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशयलिटी अस्पतालों में कई पदों पर भर्ती होगी। 15 हज़ार पदों पर नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं।
चिकित्सा विश्वविद्यालयों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में लखनऊ PGI, लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, KGMU, कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और यूपी आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई, नोएडा के बाल चिकित्सा व स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान नोएडा में स्नातक, परास्नातक पाठयक्रमों के मद्देनज़र MCR मानकों के तहत पद होंगे। सरकार ने 10 हज़ार भर्तियों को मंजूरी मिली है।
परिवहन विभाग में प्रवर्तन दल के सिपाहियों के 500 पदों भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती विभागीय न होकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये होगा। कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर भी मंजूरी मिल चुकी है। परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के सिपाही घ नहीं बल्कि समूह ग के तहत भर्ती होंगी। सिपाहियों को प्रमोशन का लाभ भी मिलेगा। वाहनों की फिटनेस जांच के लिए परीक्षण स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे लगभग 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
IAS Yasharth Shekhar : यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परिक्षाओं के तौर पर देखा जाता है. इस परीक्षा… Read More
Nora Fatehi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की… Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ… Read More
ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्दी उनके लिए रियायत बहाल… Read More
Lucknow Metro News : लेखराज मेट्रो स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते जाते हैं।यह बंदरों का आतंक… Read More
Prayagraj News : यूपी के बरेली जिले के बारादरी में बिसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हेरिटेज होटल में आयोजित शादी समारोह… Read More