Online Portal for Criminals : जब से यूपी में योगी की सरकार आई है तब से माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सीएम योगी का नाम बुलडोज़र बाबा से मशहूर हो चुका है। यूपी में अपराध करने से बड़े-बड़े अपराधी डरते हैं और अगर फिर भी कोई अपराध या ग़लत कामों में लिप्त होता है तो उसके घर पर बाबा का बुलडोज़र पहुंच जाता है। अभी यूपी में माफिया और गैंगस्टर के खिलाफ उनका पूरा चिट्ठा तैयार किया जा रहा है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक पोर्टल पर तैयार किया जा रहा है। बुलंदशहर में इस पोर्टल आम लोगों के लिए खोला गया है। यहां आम जनता भी शिकायत कर पाएगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि यूपी में इस पोर्टल पर जाकर सीधे अवैध कारोबार की जानकारी दी जा सकेगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कभी बेटियों और व्यापारियों के लिए अपराधी संकट थे आज पुलिस अपराधियों के लिए संकट हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा बुलंदशहर पहले विकास से वंचित रहा गया था लेकिन अब यहां भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी अब नशे के खिलाफ भी जंग का ऐलान कर चुके हैं। इसके लिए सरका जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत करने जा रही है। लोग सीधे इस पोर्टल पर जाकर अवैध कारोबारियों की जानकारी दे सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा बुलंदशहर से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। 25 किलोमीटर की दूरी बहुत ज़्यादा नहीं होती है। जेवर एयरपोर्ट से यहां के लोगों को रोजगार में नए आयाम मिलेंगे।राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय , डिफेंस कॉरिडोर, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क तैयार किए जाएंगे जो कि बुलंदशहर के विकास में चार चांद लगाएंगे।
IAS Yasharth Shekhar : यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परिक्षाओं के तौर पर देखा जाता है. इस परीक्षा… Read More
Nora Fatehi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की… Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ… Read More
ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्दी उनके लिए रियायत बहाल… Read More
Lucknow Metro News : लेखराज मेट्रो स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते जाते हैं।यह बंदरों का आतंक… Read More
Prayagraj News : यूपी के बरेली जिले के बारादरी में बिसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हेरिटेज होटल में आयोजित शादी समारोह… Read More