बॉलीवुड की तमाम ऐसी लव स्टोरियां हैं जिनका अंत अच्छा नहीं रहा है। आज हम फिल्मी जगत की ऐसी लव स्टोरी की बात कर रहे हैं जिनका अंत ब्रेकअप रहा। ये लव स्टोरियां सुर्खियों तो बहुत रही लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंच पाई। ऐसी ही एक जोड़ी अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की है। एक बड़ी पार्टी में अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को बहू तक कह दिया था। आज उनका सालों पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
साल 2002 में जया बच्चन ने एक इवेंट में करिश्मा कपूर को अपनी बहू कह कर बुलाया था। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि मैं बच्चन और नंदा परिवार के साथ और फैमिली ग्रुप में एक और परिवार का स्वागत करती हूं। ये कार्यक्रम महानायक अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर किया गया था। जया बच्चन जब ये बातें कह रही थी तो इस दौरान करिश्मा कपूर काफी शर्माती हुईं नज़र आ रही थीं।
दर्शकों के दिमाग में ये बात इतने सालों बाद भी घूम रही है कि अभिषेक और करिश्मा कपूर के रिश्ते की टूटने की असल वजह क्या थी। ये वजह आज तक साफ नहीं हो पाई, हालांकि दोनों के रिश्ते के बारे में मीडिया में कई तरह की ख़बरें चलती रहती हैं। लेकिन दोनों लोगों और इनके परिवारों ने इसपर खुलकर कोई बात नहीं की है। तो ये राज़ अभी तक राज़ ही बना हुआ है।
आज से 20 साल पहले 2002 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी की ख़बरों से बाज़ार गर्म था। उस समय अभिषेक और करिश्मा कपूर अच्छे दोस्त थे। जब पूरा देश इनकी शादी की ख़बरें और तस्वीरों का इंतज़ार कर रहा था तब इनके रिश्ते की टूटने की बात सामने आई थी। जब दोनों के अगल होने की ख़बर सामने आई तो इनके फैंस काफी निराश हुए थे।
इस समय स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो गम है किसी के प्यार में है, जो टीआरपी चार्ट में सबसे… Read More
काजल अग्रवाल दक्षिण सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने असाधारण अभिनय और शानदार सुंदरता से बॉलीवुड में भी… Read More
शुभांगी अत्रे ने टेलीविज़न सीरीज़ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई है, जो एक अच्छे व्यवहार वाली बहू है। हालाँकि,… Read More
Rohit sharma : हाल ही में, सोशल मीडिया पर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी द्वारा लोकप्रिय फिल्म "3… Read More
Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More
भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More