Bollywood comedian Johnny Lever : हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की सफलता के पीछे की अपनी अलग ही कहानी है। जब बात आती हिंदी हास्य सिनेमा की तो सबसे ऊपर जॉनी लीवर का नाम आता है। अपनी कॉमेडी और कलाकरी से उन्होंने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया। अपने दौर में वे सबसे लोकप्रिय हास्य अभिनेताओं में से एक रहे हैं। इन्होंने हर बड़े सुपरस्टार के साथ फिल्मों में काम किया है।
जॉनी लीवर आज भी सिनेमा से जुड़े हैं। छोटे से लेकर बड़े तक हर किसी ने जॉनी लीवर के काम की सराहना की है सभी को उनका अंदाज और कॉमेडी पसंद आती है। हर कोई उनकी कलाकारी का दीवाना है। आज हर कोई उनके नाम से वाकिफ है। लेकिन क्या आप जानते हैं की फिल्मी जगत् में आने से पहले उनका नाम क्या था और कैसे उन्होंने सड़कों में पेन बेचने का काम करने से लेकर पूरी दुनिया में अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरा .
जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला था जिसे उन्होंने सिनेमा में एंट्री करने से पहले ही बदल लिया था। और तभी से सब इनको जॉनी लीवर के नाम से जानने लगे। मशहूर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। बचपन से ही सिनेमा में रुचि रखने वाले जॉनी लीवर फिल्मों को देखकर अभिनेताओं की मिमिक्री किया करते थे। वे मंच पर अभिनेताओं की मिमिक्री कर लोगों को खूब हंसाया करते थे।
हिंदी सिनेमा में आने से पहले जॉनी लीवर का नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला था। इनके नाम बदलने के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी रही है। इनका नाम ‘हिंदुस्तान लीवर’ कंपनी के नाम पर पड़ा, जॉनी के पिता इस कंपनी में काम किया करते थे। तो, जॉनी भी कभी-कभी अपने पिता के साथ दफ्तर चले जाया करते थे। औऱ वहां जाकर किसी भी कार्यक्रम में अभिनेताओँ की मिमिक्री करके सभी को खूब हंसाया करते थे। तभी से उनका नाम जॉनी लीवर पड़ गया और सभी इनको इसी नाम से बुलाने लगे।
उनकी निजी लाइफ के बारे में तो, जॉनी लीवर ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। आज जॉनी लीवर के पास किसी चीज की कमी नहीं हैं। लेकिन सिनेमा इंडस्ट्री में आने से पहले जॉनी लीवर सड़कों पर पेन भी बेचा करते थे। जॉनी लीवर भी फिल्मों से पहले आम जिंदगी जीते थे और सड़कों पर पेन बेचने का अंदाज तो उनका निराला ही था। वे ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मिमिक्री भी किया करते थे। जॉनी लीवर ने अपने करियर की शुरुआत 1984 से की थे जल्द ही वे एक मशहूर कॉमेडियन में रुप में लोगों के सामने आये। वे न केवल अच्छे कॉमेडियन हैं बल्कि आज भी वे एक बहुत अच्छे एक्टर भी हैं।
बॉलीवुड के कई बड़े हास्य अभिनेताओं में उनका नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि जॉनी लीवर ने अब तक 350 फिल्मों में काम किया है। उनको आखिरी बार 2020 में फिल्म कुली नं. 1 में देखा गया जिसमें, इन्होंने वरुण धवन और सारा आली खान के साथ अहम रोल निभाया। जॉनी लीवर को 3 बार फिल्म फेयर के बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया। और 2 बार उनक इस अवार्ड से नवाजा भी गया। ये अवार्ड उनको ‘दीवाना मस्ताना’ और ‘दूल्हे राजा’ फिल्म के लिए दिये गये।
Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More
भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More
Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी शानदार सुंदरता के लिए भी… Read More
Soha ali khan : बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय की दुनिया में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित परिवारों… Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 कार्यक्रम… Read More
Rupali ganguly : रूपाली गांगुली, जिन्हें अनुपमा के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट… Read More