Vande Bharat Express : गोरखपुर और प्रयागराज से लखनऊ आने जाने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। गोरखपुर-लखनऊ प्रयागराज वंदे भारत जल्द ही पटरियों पर रफ्तार भरेगी। NE-NC रेलवे ने इसका शेड्यूल भी तैयार कर लिया है और प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। संभावना ये जताई जा रही है कि इस प्रस्ताव पर जल्द ही मुहर लग जाएगी। अब जल्द ही गोरखपुर-प्रयागराज और लखनऊ के बीच ये सेमी हाईस्पीड ट्रेन रफ्तार भरती नज़र आएगी।
गोरखपुर-प्रयागराज और लखनऊ चलने वाली वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से दोपहर तीन बजे से चलेगी और शाम को 7.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जिसके बाद रात 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापस आते समय ये ट्रेन प्रयागराज से सुबह 6.20 बजे चलेगी और सुबह 9.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां चलने के बाद दोपहर 2.20 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंचेगी।
ये ट्रेन फुल AC और चेयर कार होगी। ट्रेन में बैठने के लिए दो भागों में विभाजित किया गया है पहला इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती हैं। वंदे भारत की सबसे ख़ास बात ये है कि ट्रेन पूरी मेट्रो की भांति कार्य करती है।
इसमें दरवाजे ऑटोमेटिक खुलेंगे। वंदे भारत में इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। ये ट्रेन प्रयागराज से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर चलेगी और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। सुबह सात बजकर 20 मिनट पर लखनऊ से चलेगी और रात 10 बजकर 50 मिनट पर प्रयागराज पहुंचेगी।
पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चल रही है। वहीं दूसरी वंदे भारत ट्रेन जम्मू और कटरा के बीच चल रही है और तीसरी वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ से चेन्नई के बीच ट्रायल हुआ है। जिसके बाद अब चौथी ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ-प्रयागराज शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
IAS Yasharth Shekhar : यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परिक्षाओं के तौर पर देखा जाता है. इस परीक्षा… Read More
Nora Fatehi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की… Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ… Read More
ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्दी उनके लिए रियायत बहाल… Read More
Lucknow Metro News : लेखराज मेट्रो स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते जाते हैं।यह बंदरों का आतंक… Read More
Prayagraj News : यूपी के बरेली जिले के बारादरी में बिसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हेरिटेज होटल में आयोजित शादी समारोह… Read More