UPSC Recruitment 2021 : संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

UPSC Recruitment 2021 : संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

UPSC Recruitment 2021 : यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने कई रिक्त पदों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। रिक्त पदों के लिए जो वैकेंसी निकाली गई हैं वो रक्षा मंत्रालय और भारत सरकार में विभिन्न पदों के लिए हैं। इन सारी भर्तियां में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 7th pay commission के अनुसार वेतन दिया जाएगा। नौकरी के इंच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसका नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को आवेदन करना है, वो लोग upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इसके अलावा रिक्त पदों का जो विवरण है वो कुछ इस प्रकार से है-

  1. Medical officer (यूनानी)- कुल पद- 5,
    इसके लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए और यूनानी में डिग्री होनी चाहिए।
  2. Medical officer (आयुर्वेद)- कुल पद- 3,
    अधिकतम आयु 38 वर्ष और आयुर्वेद में डिग्री तथा आयुर्वेद स्टेट रजिस्टर या फिर सेंट्रल रजिस्टर में एनरोलमेंट होना अनिवार्य है।
  3. असिस्टेंट डायरेक्टर (इकॉनॉमिस्ट)- कुल पद-1, अधिकतम आयु 35 वर्ष तथा स्टैटिस्टिक्स के साथ इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री या स्टैटिस्टिक्स के साथ कॉमर्स में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
  4. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड 2 (मिलिट्री एक्सप्लोसिव्स)- कुल पद- 2,
    अधिकतम आयु 35 वर्ष तथा केमिकल इंजीनियरिंग या केमिकल टेक्नोलॉजी में बीई या बीटेक डिग्री या फिर केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री का होना अनिवार्य है।
  5. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड 2 (मेटलर्जी)- कुल पद- 2,
    अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए और साथ मे मेटलर्जी में बीटेक या बीई की डिग्री होनी चाहिए।
  6. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड 2 (आर्मामेंट)- कुल पद- 3,
    अधिकतम आयु 35 वर्ष होना अनिवार्य है तथा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री या एनालिटिकल केमिस्ट्री में मास्टर ऑफ साइंस डिग्री या फिर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।
  7. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड 2 (केमिस्ट्री)- कुल पद- 3,
    किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री या एनालिटिकल केमिस्ट्री में मास्टर ऑफ साइंस डिग्री या फिर ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एमएससी में डिग्री होना अनिवार्य है।
  8. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड 2 (इंजीनियरिंग)- कुल पद- 3,
    अधिकतम आयु 35 होना अनिवार्य है। मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक डिग्री का होना भी अनिवार्य है।
  9. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड 2 (जेनेटिक्स)- कुल पद- 2,
    अधिकतम उम्र ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए 38 वर्ष है और वहीं एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष है। इसके लिए एमएससी बॉटनी या फिर एमएससी केमिस्ट्री होना अनिवार्य है। अगर ये योग्यता नहीं है तो फिर मैकेनिकल, मेटलर्जिकल या टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक डिग्री का होना आवश्यक है।
  10. सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड 2 (इंस्ट्रूमेंटेशन)- कुल पद- 1,
    अधिकतम आयु इस पद के लिए 40 वर्ष है। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स या अप्लाई फीजिक्स में मास्टर डिग्री या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी में बीई यी बीटेक डिग्री का होना अनिवार्य है।
  11. अस्सिटेंट डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर)- कुल पद- 3,
    हॉर्टीकल्चर में स्पेशलाइजेशन के साथ एग्रीकल्चर में एमएससी डिग्री या फोर्टीकल्चर या ऑलेरीकल्चर के साथ एमएससी इन हॉर्टिकल्चर का होना अनिवार्य है।
  12. असिस्टेंट डिफेंस एस्टेट्स ऑफिसर- कुल पद- 6,
    इसके लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है और सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री का होना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त अगर आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को डाऊनलोड कर सकते हैं और सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *