UP Anganwadi Bharti : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहुत ही जल्द आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती निकालने वाली है। जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी में करीब 50 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती की जा सकती है।आंगनबाड़ी पदों की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार अगले कुछ महीनों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर 50 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती कर सकती है।
आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधितकम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी को 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। बता दें कि भर्ती से जड़ी अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। लेकिन अभ्यर्थी विभाग के संबंधित वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन बहुत ही जल्द आ सकता है। यूपी में आंगनबाड़ी में लगभग 1.89 लाख पद सृजित हैं और इनमें लगभग 52 हज़ार पद खाली हैं। ऐसे में उम्मीद ये लगाई जा रही है कि जल्द ही इन रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए शैणिक योग्यता 10वीं तक मांगी जाती है लेकिन अभी प्राप्त जानकारी के मुताबित नई भर्तियों के लिए 12वीं उत्तीर्ण किए जाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम ना हो औ 35 वर्ष से ज़्यादा ना हो। इन पदों पर नौकरी करने वाली वर्करों को नियुक्ति के बाद हर महीने चार हज़ार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से 1500 रुपये हर महीने प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाएगी। इन वर्करों को 400 रुपये मोबाइल रिचार्ज करने के लिए भी दिए जाएंगे।
IAS Yasharth Shekhar : यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परिक्षाओं के तौर पर देखा जाता है. इस परीक्षा… Read More
Nora Fatehi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की… Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ… Read More
ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्दी उनके लिए रियायत बहाल… Read More
Lucknow Metro News : लेखराज मेट्रो स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते जाते हैं।यह बंदरों का आतंक… Read More
Prayagraj News : यूपी के बरेली जिले के बारादरी में बिसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हेरिटेज होटल में आयोजित शादी समारोह… Read More