Sara Ali khan : सारा अली खान ने किया खुलासा, ” पिता की वजह से मेरी मां अमृता सिंंह को लग जाती गोली”

Sara Ali khan : सारा अली खान ने किया खुलासा, ” पिता की वजह से मेरी मां अमृता सिंंह को लग जाती गोली”

Sara Ali khan : पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजह से मीडिया में छाए रहते हैं। उनसे जुड़ी कोई ना कोई खबर अक्सर सामने आती ही रहती है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जो काफी हैरान करने वाली है। सैफ़ अली ख़ान से जुड़ी यह जानकारी खुद उनकी बेटी सारा अली खान ने दी है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं सैफ अली खान दो शादियां कर चुके हैं। इनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से इनके दो बच्चे इब्राहिम अली खान और सारा अली खान। सैफ और अमृता की शादी साल 1991 में हुई थी। इन दोनों की शादी के दौरान काफी मुश्किलें भी आई थी क्योंकि अमृता सिंह उम्र में सबसे बड़ी है और यह बात सब के परिवार वालों को नागवार थी। हालांकि शादी के बाद धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया था। सैफ और अमृता का रिश्ता 13 सालों तक चला इसके बाद साल 2004 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। शादी के बाद इनके दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही रहने लगे।

अमृता से रिश्ता टूटने के बाद भी नहीं भूले जिम्मेदारियां

रिश्ता टूट जाने के बाद भी सैफ अली खान अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे हैं वह अपने दोनों बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं। यहां तक कि सैफ और अमृता का रिश्ता अब भले ही ना हो लेकिन इनके दोनों बच्चे सैफ अली खान से काफी जुड़े हुए हैं। सारा अली खान अपने पापा की लाडली हैं। सारा अली खान बेहद बिंदास और चुलबुली किस्म की लड़की है अक्सर इन्हें अपने पापा और मम्मी से जुड़े किस्से को बताते हुए सुना गया है। लेकिन हाल ही में सारा अली खान ने अपनी मम्मी और पापा से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जिसे सुनने के बाद आप भी काफी हैरान होने वाले हैं।

‘फीट अप विद द स्टार्स सीज़न 2’ के सेट पर सारा अली खान ने अपने मम्मी पापा से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया। सारा ने बताया कि एक बार सैफ और अमृता सिंह ने मिलकर उनकी कॉमन फ्रेंड नीलू मर्चेंट को डराने का फैसला किया। इसके लिए सैफ अली खान ने अपने चेहरे पर बूट पॉलिश लगा लिया। लेकिन बाद में सैफ अली खान का मूड चेंज हो गया वो अमृता के साथ ही प्रैंक करने लगे।

उन्होंने अमृता को नीलू के कमरे में बन्द कर दिया। रात का वक़्त था और नीलू और उनके पति कमरे में सो रहे थे। ऐसे में जब नीलू के पति को एहसास हुआ कि कमरे में कोई और घुस गया है तो वह बंदूक लेकर गोली मारने को तैयार हो गये। खैरियत है कि अमृता उसी समय ‘डोंट शूट इट्स डिग्गी’ कहकर चिल्लाने लगी और गोली चलते चलते बची। इस तरह से यह प्रैंक खुद अमृता सिंह पर ही भारी पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *