Neha Dhupia’s pregnancy photo : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया दूसरी बार मां बनीं हैं। रविवार को उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। बेटे के जन्म पर अंगद बेदी बेहद खुश हुईं हैं। अपनी खुशी के बारे अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट के जरिए किया। इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में अंगद बेदी ने अपने बेटे के जन्म की खुशी जाहिर करते हुए अपने फैंस को बेटे के जन्म की जानकारी दी। अपने इस पोस्ट में उन्होंने वाहेगुरु का धन्यवाद भी किया है।
साल 2018 में नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के कुछ ही महीने बाद नेहा धूपिया के प्रेग्नेंट होने की खबर मीडिया में आई। नेहा धूपिया की पहली प्रेग्नेंसी खबरों में छाई रही इसकी खास वजह थी कि नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थी और इस बात का खुलासा खुद इनके पति अंगद ने किया था। हालांकि इसकी वजह से इन्हें काफी ट्रॉलिंग का भी शिकार होना पड़ा। पर इन दोनों पति-पत्नी ने इस बात को इतने कॉन्फिडेंस के साथ लोगों के सामने रखा की, आखिरकार लोगों को शांत होना ही पड़ा .
नेहा पहली बार बेबी गर्ल की मां बनी। इसके बाद इनकी दूसरी प्रेगनेंसी भी खूब खबरों में रही। नेहा व अंगद दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में समय-समय पर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। नेहा की दूसरी प्रेगनेंसी की फोटोस भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अब इनके बेटे के जन्म पर फैंस इन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।
नेहा धूपिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी रहती है। साल 2003 में फिल्म ‘कयामत’ से अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाती है।अपनी इसी बेबाक अंदाज के कारण कई बार इन्हें कंट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ता है। अगर इनके वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा की अपकमिंग फिल्म ‘सनक’ एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। जिसमें इनके साथ विद्युत जमावल लीड रोल में नजर आएंगे।
Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More
भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More
Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी शानदार सुंदरता के लिए भी… Read More
Soha ali khan : बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय की दुनिया में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित परिवारों… Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 कार्यक्रम… Read More
Rupali ganguly : रूपाली गांगुली, जिन्हें अनुपमा के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट… Read More