करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर पांचवीं बार बने पिता, देखिए तस्वीर

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर पांचवीं बार बने पिता, देखिए तस्वीर

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर पांचवी बार पिता बने हैं। उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि संजय कपूर ने अपने बच्चे की कोई भी फोटो अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। आपको बता दें, प्रिया दूसरी बार मां बनी हैं। संजय और करिश्मा के रिश्ते में दरार आ गई थी, जिसके बाद दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। करिश्मा और संजय के रिश्ते में आई दरार की वजह प्रिया सचदेव को बताया जाता है।

sanjay-priya-independentnews.in
courtsey-google images

तलाक के बाद संजय ने मॉडल-एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से अप्रैल, 2017 में शादी कर ली। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे समायरा और कियान हैं, जिनकी कस्टडी अभी करिश्मा कपूर के पास है। करिश्मा से तलाक लेने के बाद भी संजय के अपने बच्चों से रिश्ते अच्छे हैं। वो दोनों बच्चों के साथ वकेशन पर भी जाते रहते हैं।

sanjay_karishma_kapoor
courtsey-google images

इस साल गर्मियों में पहले कियान और समायरा करिश्मा कपूर के साथ वकेशन पर लंदन गए थे, उसके बाद दोनों संजय कपूर के साथ इटली घूमने गए थे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रिया सचदेव की शादी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी। प्रिया ने विक्रम चटवाल से 2006 में शादी की और 5 साल बाद 2011 में दोनों का तलाक हो गया था। प्रिया उदय चोपड़ा-तनिशा मुखर्जी अभिनीत फिल्म नील एंड ‘निक्की में नजर आ चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/Bo1GOb8Fd7Z/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *