Uttar Pradesh

Kanpur News : कानपुर में कार पार्किग की समस्या से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी, स्मार्ट सिटी के तहत बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Kanpur News : अगर आप कानपुर से हैं और जाम से बहुत परेशान रहते हैं तो यह खबर आपको थोड़ा राहत पहुंचा सकती है। कानपुर में पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या है जिससे आए दिन शहर में जाम लगता है। इसको ध्यान रखते हुए कानपुर एक मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की अनुमति दे दी है। गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस लाइन की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। उसके बाद जल निगम की सीएनडीएस इकाई के अधिकारियों को जमीन की नपाई कर काम शुरू करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन की खाली पड़ी जमीन पर एक पुलिस मुख्यालय भी बनाया जाएगा। जिसको ध्यान में रखकर मल्टी लेवल पार्किंग के लिए जमीन दी जाएगी। पार्किंग के बनने से कचहरी परिसर और वीआईपी रोड पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा।

स्मार्ट सिटी मिशन से तहत होगा निर्माण

कानपुर जिला अदालत में हर दिन 15 से 20 हजार लोग आते हैं जिससे कचहरी के चारों तरफ लंबा जाम लग जाता है। ऐसे जाम से बचने के मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का निर्णय ने लिया था। डॉक्टर राजेश की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी मिशन लिमिटेड की बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी।

Photo by Ruffa Jane Reyes on Unsplash

पार्किंग की जिम्मेदारी जल निगम की सीएनडीएस इकाई सौंपी गई है। जिसके बाद प्रोजेक्ट की सारी जानकारी एक रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई थी। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने कहा, “मल्टीलेवल पार्किंग का काम जल्द से जल्द शुरू होगा है। इसके लिए गुरुवार को निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को भूमि की नपाई के लिए कहा गया है। पैमाइश के बाद काम शुरू हो जायेगा।

15 दिसंबर से शुरु हो सकता है काम

मल्टीलेवल पार्किंग के 15 दिसंबर से कार्य शुरू होने की संभावना है। पार्किंग में कुल 50 करोड़ लागत आने का अनुमान है। 4 मंजिला इस पार्किंग में 348 कारें 176 दो पहिया वाहन खड़े किये जा सकते है।

Recent Posts

विराट की हो गई जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर यूजर्स लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस समय स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो गम है किसी के प्यार में है, जो टीआरपी चार्ट में सबसे… Read More

March 26, 2023

बेटे को गोद में लिए एयरपोर्ट पर दिखी साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, देखिए क्यूट बेबी की हरकतें

काजल अग्रवाल दक्षिण सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने असाधारण अभिनय और शानदार सुंदरता से बॉलीवुड में भी… Read More

March 26, 2023

भाभी जी घर पर की अंगूरी भाभी ने पार की सारी हदें, हुई सोशल मीडिया में वायरल

शुभांगी अत्रे ने टेलीविज़न सीरीज़ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई है, जो एक अच्छे व्यवहार वाली बहू है। हालाँकि,… Read More

March 26, 2023

Rohit sharma : रोहित शर्मा ने आमिर खान के बारे में ये क्या कह दिया, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Rohit sharma : हाल ही में, सोशल मीडिया पर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी द्वारा लोकप्रिय फिल्म "3… Read More

March 26, 2023

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘फरिश्ता’ के नए गाने ने मचाया तहलका, हुआ सोशल मीडिया में वायरल

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More

March 25, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, बताई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफर की सच्चाई

भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More

March 25, 2023