Entertainment

Bhojpuri stars Income : पवन सिंह से लेकर निरहुआ तक, जानिए कितना कमाते हैं आपके पसंदीदा भोजपुरी सितारे

Highest Paid Bhojpuri Actor and Actress : देश की क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी सिनेमा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. बॉलीवुड, हॉलीवुड, टॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सिनेमा को भोजीवुड कहा जा रहा है। कम लागत में ये इंडस्ट्री अब 2 हजार करोड़ की कमाई करने वाली सफल क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हो गई है। अच्छे रिटर्न आने की वजह से इस इंडस्ट्री के कलाकार अच्छी खासी फीस लेते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री छोटी है फिर भी हर साल 150 से 200 फिल्मों रिलीज कर देती हैं। लॉकडाउन में जहां बॉलीवुड और सीरियल का काम ठप्प है वहीं, भोजपुरी गाने वायरल हो रहे हैं। जिससे भोजपुरी सितारों की खूब चांदी हो रही है।

List of Highest Paid Bhojpuri Actor and Actress

आज हम आपको आपके पसंदीदा भोजपुरी सितारों की कमाई के बारे मे बताएंगे। आखिर कौन कितनी कमाई करता है.

1. मनोज तिवारी

इस लिस्ट में मनोज तिवारी का नाम सबसे पहले आता है। मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के वो सितारे हैं जो सबसे ज्यादा कमाते हैं। जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी हर फिल्म के 50 से 55 लाख रुपए लेते हैं। ये तो सिर्फ उनकी फीस होती है बाकी फिल्म को जो फायदा होता है उसमें भी इनका शेयर होता है।

मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा न केवल एक्टर हैं बल्कि सिंगर, मयूजिक डायरेक्टर भी हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर का ‘जिया तू बिहार के लाला’ गाना मनोज तिवारी ने ही गाया है। मनोज तिवारी बीजेपी पार्टी से जुड़े हैं।

2. रवि किशन

रवि किशन भी भोजपुरी सिनेमा में एक बड़ा नाम है। ये भी बीजेपी नेता बन चुके हैं और गोरखपुर से बीजेपी सांसद हैं। रवि किशन हर साल 15-20 भोजपुरी फिल्में साइन करते हैं। हर फिल्म के लिए रवि 20-50 लाख रुपए लेते हैं। रवि किशन ने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। शायद ही आपको पता होगा कि रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है।

3. पवन सिंह

पवन सिंह आज के समय के फेमस भोजपुरी स्टार हैं। इन दिनों ये इंडस्ट्री में खूब छाए हुए हैं। पवन सिंह एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी करते हैं। अपनी कई फिल्मों में पवन सिंह ने खुद गाने गाए हैं। पवन सिंह भी आज के समय में सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले कलाकार हैं। पवन सिंह एक फिल्म के लिए 45-50 लाख रुपए लेते हैं। जानकारी के मुताबिक पवन सिंह पिछले साल पवन सिंह सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले कलाकार है।

4. खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव की भी खूब मांग है। खेसारी एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। खेसारी लाल हर फिल्म के 35-40 लाख रुपए फीस लेते हैं। खेसारी लाल ने बिग बॉस से लौटने के बाद अपनी फीस बढ़ा दी हैं। खेसारी लाल साल भर में 6.7 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वहीं, खेसारी लाल एक स्टेज शो करने के 10 लाख रुपए तक लेते हैं।

5. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम तो आपने सुना ही होगा। पिछले 2 सालों में इंडस्ट्री में इनकी काफी मांग बढ़ी है। वहीं, 2 सालों में इनकी कमाई में भी काफी इजाफा हुआ है। निरहुआ हर फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपए लेते हैं। ये भी स्टेज शो से कमाई कर लेते हैं। स्टेज शो के लिए निरहुआ 20-25 लाख रुपए लेते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

6. मोनालिसा

मोनालिसा इस समय की सबसे चर्चित भोजपुरी एक्ट्रेस में शामिल है। मोनालिसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। मोनालिसा सीरियल के हर एपिसोड के लिए 50 हजार रुपए फीस लेती हैं। वहीं, भोजपुरी फिल्मों के लिए 5-7 लाख रुपए फीस लेती हैं। मोनालिसा की सालाना इनकम 8 करोड़ के आसापास है।

मोनालिसा भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद मोनालिसा को काफी फेम मिला। मोनालीसा के रोमांटिक और बोल्ड अंदाज की वजह से लोग उनके दीवाने हैं।

7. आम्रपाली दुबे

आम्रपाली इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने हिंदी सिरियल्स में भी काम किया है।
उन्होंने 2014 में भोजपुरी में कदम रखा था। अपनी एक फिल्म के लिए आम्रपाली 13-15 लाख रुपए फीस लेती हैं। ये टॉप 10 सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भोजपुरी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘पलकों की छांव’ से की थी। इनकी पहली फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 है।

8. अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भी भोजपुरी की सफल अभिनेत्री हैं। इनकी खूबसूरती और डांस के लोग दीवाने हैं। अक्षरा सिंह एक फिल्म के 2-3 लाख रुपए फीस लेती हैं। बता दें, अक्षरा सिंह का नाम फेमस एक्टर पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा है।

Recent Posts

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘फरिश्ता’ के नए गाने ने मचाया तहलका, हुआ सोशल मीडिया में वायरल

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More

March 25, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, बताई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफर की सच्चाई

भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More

March 25, 2023

Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा के इस लुक को पहले कभी नहीं देखा होगा, देखें वीडियो में कैसे बिखेर रही अपना जलवा

Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी शानदार सुंदरता के लिए भी… Read More

March 25, 2023

Soha ali khan : इस घर में रहती हैं सैफ अली खान की बहन, जानिए किन हालातों में जीवन बिता रही सोहा अली खान

Soha ali khan : बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय की दुनिया में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित परिवारों… Read More

March 25, 2023

अवॉर्ड सेरेमनी में छा गए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, फैंस ने कहा बेस्ट कपल

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 कार्यक्रम… Read More

March 24, 2023

Rupali ganguly : अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने लाल रंग का सूट पहनकर सोशल मीडिया में छाई, वायरल हुई तस्वीरें

Rupali ganguly : रूपाली गांगुली, जिन्हें अनुपमा के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट… Read More

March 24, 2023