Entertainment

Laal Singh Chaddha : आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने की जबरदस्त कमाई, जानिए कैसे ?

Laal Singh Chaddha : मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर ख़ान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा कई सालों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। लेकिन ये फिल्म वो कमाल नहीं कर पाई जो उनकी पिछली कई फिल्मों ने किया था। आमिर खान की फिल्म भारत में सुपर फ्लॉप की श्रेणी में आ गई है। इसका मुख्य कारण जो माना जा रहा हो है फिल्म को बायकॉट किया गया। वहीं अगर वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 108 करोड़ का कारोबार 11 दिनों में किया है। इस फिल्म को चीन में भी रिलीज़ किया जाएगा। जहां ये बंपर कमाई कर सकती है।

फॉरेस्ट गम्प का हिंदू रीमेक है लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म हॉलीवुड की फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म ने भारत में 11 दिनों में 54.10 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म सुपर फ्लॉप रही है। विदेशों में हो रही फिल्म की कमाई ने आमिर ख़ान को कुछ राहत दी है। फिल्म ने 11 दिनों में 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।

दर्शकों की कमी के चलते कई शो हुए रद्द

लाल सिंह चड्ढा फिल्म आमिर ख़ान प्रोडक्शन और वायाकॉम-18 के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म को बनाने में 140 से 160 करोड़ की लागत आई है। आमिर ने जिस तरह से फिल्म से उम्मीद की थी फिल्म वैसी नहीं चली न तो फिल्म को समीक्षों ने अच्छा कहा ना ही सिनेमा हॉल तक दर्शक गए। इस पिछले शनिवार और रविवार को भी फिल्म एक करोड़ से दो करोड़ का ही बिज़नेस कर पाई। कई जगह दर्शकों की कमी के चलते कई शो को भी रद्द कर दिया गया। लाल सिंह चड्ढा फिल्म में आमिर ख़ान के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान, नागा चैतन्य, मानव विज और मोना सिंह थीं। फिल्म के रिलीज़ से पहले ही बायकॉट के ट्रेंड चले। हिंदू संगठनों को आमिर के बयान और उनकी पिछली फिल्मों से आपत्ति थी।

चीन में रिलीज़ की तैयारी

अब चर्चा ये है कि आमिर ख़ान की ये फिल्म चीन में रिलीज़ हो सकती है। आमिर कि पिछली फिल्में दंगल, पीके और सीक्रेट सुपरस्टार चीन में रिलीज़ हुई थी और अच्छा बिज़नेस करने में कामयाब हुई थी। अब अगर लाल सिंह चड्ढा को चीन में रिलीज़ मिल जाती है तो ये फिल्म भी अच्छा बिज़नेस कर सकती है।

Recent Posts

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘फरिश्ता’ के नए गाने ने मचाया तहलका, हुआ सोशल मीडिया में वायरल

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More

March 25, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, बताई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफर की सच्चाई

भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More

March 25, 2023

Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा के इस लुक को पहले कभी नहीं देखा होगा, देखें वीडियो में कैसे बिखेर रही अपना जलवा

Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी शानदार सुंदरता के लिए भी… Read More

March 25, 2023

Soha ali khan : इस घर में रहती हैं सैफ अली खान की बहन, जानिए किन हालातों में जीवन बिता रही सोहा अली खान

Soha ali khan : बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय की दुनिया में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित परिवारों… Read More

March 25, 2023

अवॉर्ड सेरेमनी में छा गए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, फैंस ने कहा बेस्ट कपल

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 कार्यक्रम… Read More

March 24, 2023

Rupali ganguly : अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने लाल रंग का सूट पहनकर सोशल मीडिया में छाई, वायरल हुई तस्वीरें

Rupali ganguly : रूपाली गांगुली, जिन्हें अनुपमा के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट… Read More

March 24, 2023