kareena kapoor : रंगों का त्योहार है, खुशियों की भरमार है। होली पर शायद ही कोई ऐसा हो, जो इन खुशियों से अछूता रहना चाहें। बॉलीवुड के कलाकारों के लिए तो होली एक अलग ही स्तर का उत्साह है। लेकिन बॉलीवुड की एक शख्सियत ऐसी भी हैं, जिनके लिए होली के मायने समय के साथ बदल गए, अब शायद उन्हें रंग अच्छे नहीं लगते। और वो शख्सियत कोई और नहीं, बल्कि खुद करीना कपूर हैं।
एक वक्त था जब कपूर खानदान की होली इतनी मशहूर हुआ करती थी कि हर कोई इसका हिस्सा बनने की ख्वाहिश रखता था. बॉलीवुड की चर्चाओं के केन्द्र में वो हुआ करता था। करीना कपूर को उस वक्त होली का बड़ा क्रेज था।
तब राज कपूर के आर.के. स्टूडियो में होली की पार्टी होती थी, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी शामिल हुआ करते थे। करीना, अपने दादा राज कपूर के बेहद करीब थी। ऐसे में वो उनके साथ जमकर होली का जश्न मनाती थी. लेकिन उनके जाने के बाद कपूर खानदान में होली का जश्न फीका पड़ गया।
करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि पूरा कपूर परिवार होली के मौके पर राज कपूर साहब को याद करता है। उनके जाने के बाद होली का जश्न फीका सा पड़ गया, इसलिए अब सभी लोग होली को बेहद सादगी के साथ मनाते हैं।
बता दें कि राज कपूर साहब की होली बेहद खास होती थी। आर.के. स्टूडियो में गेट के पास ही एक बड़ा सा तालाब बना होता था, जोकि रंग से भरा रहता था।
जो भी आर.के. स्टूडियो पहुंचता था, सबसे पहले उस रंग भरे तालाब में डूबकी लगाता था और फिर आगे बढ़ता था। होली में पूरे दिन गाना-बजाना, खाना-पीना चलता रहता था, और हर किसी के लिए वो पल यादगार होते थे।
Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More
भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More
Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी शानदार सुंदरता के लिए भी… Read More
Soha ali khan : बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय की दुनिया में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित परिवारों… Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 कार्यक्रम… Read More
Rupali ganguly : रूपाली गांगुली, जिन्हें अनुपमा के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट… Read More