Kanpur overbridge : कानपुर के पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों को जाम से निज़ात मिलने वाली है। अब यहां उत्तर प्रदेश सेतु निगम एस्टीमेट बना रहा है। अब पनकी पड़ाव में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनेगा। क्रॉसिंग बंद होने के बाद यहां हर दिन जाम लगता है जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। अब जल्द ही इस झंझट से लोगों को राहत मिलने वाली है।
इस ओवर ब्रिज को केंद्र सरकार की 2022-23 की रेलवे की कार्य योजना में रखा गया है। इसके निर्माण में 45.60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। कालपी रोड से पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले पुल की लंबाई 789 मीटर होगी। इसको बनाने में लगभग 45,60,19 करोड़ की लागत आएगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली-हावड़ा रूट पर हर दिन ट्रेनें निकलती है। लगभग हर 10 से 15 मिनट में क्रॉसिंग बंद होती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है और काफी जाम भी लगता है। क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबी-लंबी गाड़ियों की लाइनें लगी रहती हैं। इस क्रॉसिंग के बन जाने के बाद आने-जाने में लोगों को काफी आसानी हो जाएगी।
गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया है कि उनको रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है। विधायक ने क्रॉसिंग निर्माण की बात रेल मंत्री के समाने रखी थी। सदन में भी इस बात का मुद्दा उठाया था जिसके बाद पनकी रेलवे क्रॉसिंग बनने जा रहा है। अब बहुत जल्द पुल बनने का कार्य शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण की स्वीकृत के बाद वहां से आने जाने वाले लोगों में काफी खुशी है। अब लोगों को जाम में फंसने की समस्या का सामना ज़्यादा दिन तक नहीं करना पड़ेगा।
IAS Yasharth Shekhar : यूपीएससी परीक्षा को देश की सबसे कठिन परिक्षाओं के तौर पर देखा जाता है. इस परीक्षा… Read More
Nora Fatehi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की… Read More
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ… Read More
ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्दी उनके लिए रियायत बहाल… Read More
Lucknow Metro News : लेखराज मेट्रो स्टेशन से रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते जाते हैं।यह बंदरों का आतंक… Read More
Prayagraj News : यूपी के बरेली जिले के बारादरी में बिसलपुर चौराहा स्थित किंग्स हेरिटेज होटल में आयोजित शादी समारोह… Read More