Gorakhpur army base : गोरखपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द शहर में बनेगा आर्मी भर्ती बेस

Gorakhpur army base : गोरखपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द शहर में बनेगा आर्मी भर्ती बेस

Gorakhpur army base : यूपी के गोरखपुर जब नाम आता है तो हमेशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का नाम ही आता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं सेना भर्ती की, 2023 जनवरी से गोरखपुर में सेना में भर्ती होने लगेगी। बुधवार को हुई सेना की बैठक जिसमें ADG रिक्रूमेंट NS राजपुरोहित ने जानकारी दी। ADG ने सेना अफसरों को प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर भर्ती का खाका तैयार करने का निर्देश दिया है।

गोरखपुर में सेना भर्ती के लिए केंद्र होने पर अब गोरखपुर-बस्ती मंडल के अभ्यार्थियों को वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा। गोरखपुर में ही सेना भर्ती की औपचारिकताएं पूरी हो जाएगी। गोरखपुर में सेना भर्ती के लिए केंद्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल थी। CM योगी ने सेना के अधिकारियों से बात की थी। जिसके बाद ADG रिक्रूटमेंट NS पुरोहित ने DM कृष्णा करुणेश, SSP डॉ गौरव और SP सिटी कृष्ण कुमार विश्रोई के साथ GRD परिसर में मीटिंग पर अपनी सहमति दी है।

12 ज़िलों में होती है सेना की भर्ती

ADG ने अफसरों बताया कि सेना में 12 ज़िलों में भर्ती होती है। इसकी प्रक्रिया अभी चल रही है।

Gorakhpur army base : गोरखपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी, बहुत जल्द शहर में बनेगा आर्मी भर्ती बेस 1

आने वाली खिचड़ी के बाद भर्ती में गोरखपुर केंद्र रहेगा। इसकी तैयारियां की जा रही है। भर्ती के समय नौजवानों की काफी भीड़ आती है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

मुख्यमत्री योगी ने सेना अधिकारियों से की थी बात

गोरखपुर-बस्ती मंडल में हर साल 60 हज़ार से ज़्यादा नौजवान सेना भर्ती की तैया्री करते हैं। इन युवाओं को दौड़, फिज़िकल सहित कई प्रक्रिया के लिए वाराणसी जाना पड़ता है। अभी तक गोरखपुर और आसपास के ज़िलों में सेना की भर्ती के लिए कोई केंद्र नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने इस बात संज्ञान लिया। सेना के अफसरों से बात करके गोरखपुर में सेना भर्ती केंद्र खोलने का सुक्षाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *