CAPF Recruitment : CAPF में 84000 से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां, इस तारीख से कर पाएंगे अप्लाई

CAPF Recruitment : CAPF में 84000 से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां, इस तारीख से कर पाएंगे अप्लाई

CAPF Recruitment : केंद्र की मोदी सरकार को विपक्ष भर्तियों के मुद्दे पर जमकर घेरती है। समय-समय पर कई तरह के प्रदर्शन भी सरकार के खिलाफ होते हैं कि भर्तियां नहीं निकाली जाती हैं। भर्तिया आती हैं तो जरूरत से काफी कम निकाली जाती हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सरकार भर्तियां के मामले को मुद्दा नहीं बनने देना चाहती है, इसलिए सरकार हर विभाग में भर्तियों को निकाल रही है।

जानकारी के मुताबिक सरकार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकालने वाली है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में भर्तियों की जानकारी दी, उन्होंने ये भी बताया कि सरकार कब और कैसे भर्तियां करेगी। आने वाले समय BSF, CAPF, ITBP, SSB में भर्तियां करेगी। इस जानकारी के बाद युवाओं में काफी जोश है। सरकार ने इस बात को साफ कर दिया है कि इन पदों पर भर्तियां 2023 तक कर ली जाएंगी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने जानकारी दी

CAPF केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में आने वाले दिनों में भर्तियां की जाएगी। मौजूदा समय में CAPF में 84,405 पद खाली हैं। 2023 तक सरकार इन पदों को भरने का खाका तैयार कर रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने खाली पड़े पदों की जानकारी संसद में दी है।

2023 तक भर्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

मंत्री नित्यानंद ने कहा कि CAPFमें 10,05,779 पद हैं, जिसमें से 84405 पद खाली हैं। ये भी कहा कि हम इन्हें 2023 तक भरेंगे। 25,271 पदों की भर्ती के लिए SSC GD की परीक्षा हो चुकी है। सरकार BSF, CAPF, ITBP ,SSB में खाली पड़े पदों को भरने के लिए कदम उठा रही है।

CAPF Recruitment : CAPF में 84000 से ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां, इस तारीख से कर पाएंगे अप्लाई 1

असम राइफल्स में 9,659 पद, BSF में 19254 पद, CRPF में 29985 पद, ITBP में 3187 पद, SSB में 11402 पद खाली हैं। इन खाली पड़े पदों पर भर्तियां 2023 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के मुताबिक 2023 तक इन पदों पर भर्तियां की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *