Electric double-decker bus : इस शहर की सड़कों पर दौड़ेगी देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें

Electric double-decker bus : इस शहर की सड़कों पर दौड़ेगी देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें

Electric double-decker bus : अब इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस मुम्बई में दौड़ने को तैयार है। बेस्ट के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहले गुरुवार को साउथ मुम्बई में मंत्रालय के पास एक कार्यक्रम में उनका अनावरण करेंगे, जिसके बाद उन्हें बेस्ट उपक्रम को दे दिया जाएगा। बेस्ट ने 900 ऐप आधारित इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का ठेका दे दिया है। बेस्ट के बेड़े में 3700 बस शामिल हैं, जो कि ईंधन की मदद से चलती हैं। इलेक्ट्रिक बसों के लिए यात्रियों को ज़्यादा किराया देना पड़ेगा। हालांकि किराया कितना होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी करेंगे शुभारंभ

बेस्ट मतलब बृहन्मंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट उपक्रम के अधिकारियों ने बताया कि ये देश की पहली एसी डबल डेकर बस होगी। इसके साथ ही दो नई इलेक्ट्रिक बसें बेस्ट के बेड़े में शामिल होंगी। लॉन्चिंग के समय केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहेंगे।

लॉन्चिंग से पहले वायरल हुईं बसों की तस्वीरें

इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस लॉन्चिंग से पहले बसों की तस्वीरें वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक साउथ मुम्बई में मंत्रालय में मंत्रालय के पास एक समारोह में उनका अनावरण करेंगे और फिर ये बेस्ट उपक्रम को सौंप दी जाएंगी। बेस्ट ने कंपनी को चरणों में 900 इलेक्ट्रिक बसों का ठेका दिया है। 50 प्रतिशत बसें 2023 मार्च तक मिल जाएंगी और 50 प्रतिशत बसें उसके बाद मिलने की संभावना है।

Electric double-decker bus : इस शहर की सड़कों पर दौड़ेगी देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें 1
Photo by chan lee on Unsplash

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुम्बई में बेस्ट ने प्रीमियम ऐप आधारित सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की योजना बनाई है। यात्री मोबाइल APP के जरिए अपनी सीट बुक कर पाएंगे। इन बसों को किराया सामान्य बसों से ज़्यादा होगा। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों की सुविधा मुम्बई में सबसे पहले चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *