Entertainment

Bhojpuri actress nilima singh : भोजपुरी Cinema की सबसे अनूठी सास ‘नीलिमा सिंह’ को मिली थी सीरीयल ‘निमकी मुखिया’ से खास पहचान, ऐसे मिला था

Bhojpuri actress nilima singh : नीलिमा सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। नीलिमा सिंह ने सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नाम नहीं कमाया है बल्कि टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है। नीलिमा सिंह को उनके अनूठे अभिनय के लिए जाना जाता है।

वो एक ऐसा किरदार हैं जिसे नेगेटिव रोल में लोगों ने सराहा है। टीवी की दुनिया में इन्होंने ‘निमकी मुखिया’ सीरियल से अपनी पहचान बनाई। सीरियल ‘निमकी मुखिया’ में अनारों के किरदार को नीलिमा ने इस कदर निभाया कि उन्हें दर्शक पसंद करने लगे।

इस सीरियल ने उन्हें रातों-रात फेम दिलवा दी। उससे पहले ‘नीलिमा सिंह’ भोजपुरी फिल्मों में नाम कमा चुकी हैं। शायद ही किसी को पता हो कि नीलिमा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मां हैं। वहीें अक्षरा सिंह जिसे भोजपुरी में काफी शोहरत मिली है।

अपने किरदार के बारे में नीलिमा बताती हैं कि भोजपुरी फिल्मों में मैंने ज्यादातर भूमिकाएं निगेटिव रोल में की हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि मुझे पॉजिटिव अभिनय करना पसंद नहीं है। लेकिन निगेटिव किरदार में मुझे दर्शकों ने ज्यादा प्यार दिया है।

बता दें, ‘नीलिमा सिंह’ भोजपुरी फिल्मों में मां, पत्नी और सास का किरदार बखूबी निभाती हैं।

Bhojpuri actress nilima singh Tv Entry

नीलिमा सिंह भोजपुरी में तो नाम कमा ही चुकी है। उन्होंने टीवी की दुनिया में भी काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्हें मौका मिला ‘निमकी मुखिया’ सीरियल से। अनारो देवी का किरदार उन्हें अचानक ही मिला। इससे पहले अनारो का किरदर कोई दूसरी एक्ट्रेस निभा रही थीं। नीलिमा ने अपने किरदार में रमने के लिए पूरी जी जान लगा दी। नीलिमा को इस सीरियल में 3 भूमिकाएं मिली। एक तो बब्बू सिंह की मां की जो अपने बेटों से बहुत प्यार करती है, दूसरा निमकी मुखिया की एक टिपिकल सास और तीसरा नेगेटिव रोल मिला।

वेब सीरीज में काम करने के सवाल पर नीलिमा ने कहा कि अगर कोई रोल मेरे लिए आया तो जरुर करुंगी। अभी कोई अच्छा रोल ऑफर नहीं हुआ है। किरदार में जान हो क्योंकि मैं दमदार ही रोल करना चाहती हूं। फिलहाल तो नीलिमा सिंह के पास भोजपुरी फिल्मों के कई प्रोजेक्ट हैं। जो लॉकडाउन की वजह से रुके हुए हैं।

Bhojpuri actress nilima singh video

Recent Posts

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘फरिश्ता’ के नए गाने ने मचाया तहलका, हुआ सोशल मीडिया में वायरल

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More

March 25, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, बताई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफर की सच्चाई

भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More

March 25, 2023

Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा के इस लुक को पहले कभी नहीं देखा होगा, देखें वीडियो में कैसे बिखेर रही अपना जलवा

Anushka Sharma : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि अपनी शानदार सुंदरता के लिए भी… Read More

March 25, 2023

Soha ali khan : इस घर में रहती हैं सैफ अली खान की बहन, जानिए किन हालातों में जीवन बिता रही सोहा अली खान

Soha ali khan : बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय की दुनिया में प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित परिवारों… Read More

March 25, 2023

अवॉर्ड सेरेमनी में छा गए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, फैंस ने कहा बेस्ट कपल

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 कार्यक्रम… Read More

March 24, 2023

Rupali ganguly : अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने लाल रंग का सूट पहनकर सोशल मीडिया में छाई, वायरल हुई तस्वीरें

Rupali ganguly : रूपाली गांगुली, जिन्हें अनुपमा के नाम से भी जाना जाता है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट… Read More

March 24, 2023