Gangubai Kathiawadi : आलिया भट्ट ने लगाए इस लड़के के लगातार 20 थप्पड़, इस मजबूरी की वजह से रोक नहीं सका लड़का

Gangubai Kathiawadi : आलिया भट्ट ने लगाए इस लड़के के लगातार 20 थप्पड़, इस मजबूरी की वजह से रोक नहीं सका लड़का

Gangubai Kathiawadi : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री आए दिन अपने कारनामें को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. रिलेशनशिप हो या ब्रेक-अप आए दिन इस इंडस्ट्री के सिलेब्स के चर्चे सुनाई देते रहते होंगे. आज हम आपको जिस सिलेब्रेटी के बारे में बताने जा रहे हैं वो कोई और नहीं महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट हैं. आलिया भट्ट ने अपने को-स्टार पर थप्पड़ जड़ दिए. जिसके बाद सोशल मीडिया हो या मेनस्ट्रीम मीडिया उनके चर्चे हर तरफ होने लगे हैं.

जाहिर है आलिया भट्ट की सुंदरता और क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है. इस लिए उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है. अच्छी खासी फैन फॉलोविंग की वजह से उनकी चर्चा आए दिन सोशल मीडिया में होती रहती है. इन दिनों आलिया भट्ट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं. ये फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म में आलिया गंगूबाई के किरदार में नजर आ रही है. इस दौरान आलिया अपने थप्पड़ को लेकर निशाने पर आ गई है. अब ये तो सभी जानते हैं कि आलिया ने अपने काम से काफी नाम और पैसा कमाया है. वहीं, पिता महेश भट्ट की वजह से भी वो आलीशान जीवन बिता रही है.

आलिया ने जिस लड़के को लगातार 20 थप्पड़ जड़े हैं वो मजबूरी की वजह से आलिया भट्ट को ऐसा करने से नहीं रोक सका . इस लड़के का नाम शांतनु है. जिसके बाद लोग आलिया के इस बर्ताव की चर्चा कर रहे हैं. दरअसल फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’में आलिया और शांतनु एकसाथ अभिनय कर रहे हैं. फिल्म में आलिया और शांतनु की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई देती है. जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. दोनों ने गाना ‘मेरी जान’ काफी क्लोज़ सीन भी दिए हैं.

इस दौरान फिल्म में एक सीन में आलिया को शांतनु को एक थप्पड़ मारना होता है. जिसे वो अच्छी तरह से नहीं कर पाती है. एक साक्षात्कार में आलिया बताती हैं कि इस सीन को करना थोड़ा मुश्किल हो गया जब वो थप्पड़ पर थप्पड़ मारे जा रही थी लेकिन सीन के अनुसार फिट नहीं बैठ रहा था.

जिसके बाद उन्हें करीब 20 रीटेक लेने पड़े. जिस दौरान शांतनु और आलिया के पास कोई दूसरा आप्शन ही नहीं था. शांतनु कहते हैं हमारे लिए अभिनय ही सबकुछ है. इसलिए कभी कभी ऐसे सीन्स करने पड़ते हैं. इस फिल्म में आलिया के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *