kareena kapoor : करीना कपूर को अब नहीं भाता रंगों का त्योहार, कभी लगाती थी रंगों से भरे तालाब में डुबकियां

kareena kapoor : करीना कपूर को अब नहीं भाता रंगों का त्योहार, कभी लगाती थी रंगों से भरे तालाब में डुबकियां

kareena kapoor : रंगों का त्योहार है, खुशियों की भरमार है। होली पर शायद ही कोई ऐसा हो, जो इन खुशियों से अछूता रहना चाहें। बॉलीवुड के कलाकारों के लिए तो होली एक अलग ही स्तर का उत्साह है। लेकिन बॉलीवुड की एक शख्सियत ऐसी भी हैं, जिनके लिए होली के मायने समय के साथ बदल गए, अब शायद उन्हें रंग अच्छे नहीं लगते। और वो शख्सियत कोई और नहीं, बल्कि खुद करीना कपूर हैं।

दादा के साथ होता था होली का जश्न

एक वक्त था जब कपूर खानदान की होली इतनी मशहूर हुआ करती थी कि हर कोई इसका हिस्सा बनने की ख्वाहिश रखता था. बॉलीवुड की चर्चाओं के केन्द्र में वो हुआ करता था। करीना कपूर को उस वक्त होली का बड़ा क्रेज था।

तब राज कपूर के आर.के. स्टूडियो में होली की पार्टी होती थी, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी शामिल हुआ करते थे। करीना, अपने दादा राज कपूर के बेहद करीब थी। ऐसे में वो उनके साथ जमकर होली का जश्न मनाती थी. लेकिन उनके जाने के बाद कपूर खानदान में होली का जश्न फीका पड़ गया।

अब फीकी पड़ गई होली

करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि पूरा कपूर परिवार होली के मौके पर राज कपूर साहब को याद करता है। उनके जाने के बाद होली का जश्न फीका सा पड़ गया, इसलिए अब सभी लोग होली को बेहद सादगी के साथ मनाते हैं।

राज कपूर साहब की स्पेशल होली

बता दें कि राज कपूर साहब की होली बेहद खास होती थी। आर.के. स्टूडियो में गेट के पास ही एक बड़ा सा तालाब बना होता था, जोकि रंग से भरा रहता था।

जो भी आर.के. स्टूडियो पहुंचता था, सबसे पहले उस रंग भरे तालाब में डूबकी लगाता था और फिर आगे बढ़ता था। होली में पूरे दिन गाना-बजाना, खाना-पीना चलता रहता था, और हर किसी के लिए वो पल यादगार होते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *