New Bhojpuri Songs : खेसारी लाल यादव का ये नया गाना आपने सुना क्या? सोशल मीडिया पर जमकर है वायरल

New Bhojpuri Songs : खेसारी लाल यादव का ये नया गाना आपने सुना क्या? सोशल मीडिया पर जमकर है वायरल

New Bhojpuri Songs : भोजपुरी गानों और फिल्मों के बाद बिग बॉस के जरिए बॉलीवुड में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव लॉक डाउन के समय में भी यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहे हैं। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, खेसारी लाल यादव तो हमेशा से ही यूट्यूब पर धमाल मचाते ही आए हैं। खेसारी अब तक अनगिनत हिट गाने (New Bhojpuri Song) भी दे चुके हैं।

अपनी इन्हीं भोजपुरी गानों और भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग से ही तो खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री में कमार कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव जब भी कोई गाना (New Bhojpuri Song) लाते हैं. उनके फैंस तो उसके दीवाने ही हो जाते हैं। जैसे अगर याद हो तो खेसारी का ‘ठीक है’ गाना काफी पॉपुलर हुआ था। होली पर तो उस गाने ने धमाल ही मचाया था। अब एक बार फिर खेसारी ने धमाल मचा दिया है।

New khesari lal yadav and kajal raghwani bhojpuri songs
courtsey-google images

दरअसल खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना ‘डाल के केंवाड़ी में किल्ली’ इस समय यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। खेसारी के साथ गाने में काजल राघवानी हैं। दोनों की जोड़ी खूब कमाल की है। ये एक भोजपुरी रोमेंटिक सॉंग है जिसमें खेसारी काजल के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।

इस गाने को खेसारी ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर तैयार किया है। गाने को श्याम देहाती ने लिखा है और संगीन ओम झा ने दिया है। ओम झा भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल संगीतकारों में से एक हैं। खेसारी लाल यादव का ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘बलम जी आई लव यू’ का है।

‘डाल के केंवाड़ी में किल्ली’ गाना (New Bhojpuri Song) कितना ज्यादा धमाल मचा रहा है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर इस गानों को भी तक 11 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग इस गानें को देख ही नहीं रहे हैं बल्कि इसे शेयर भी कर रहे हैं।

इसीलिए ये गाना खूब वायरल भी हो रहा है। वैसे भोजपुरी इंडस्ट्री में अलग-अलग जोड़ियां फेमस हैं। इसमें एक खेसारी लाल और प्रियंका की भी जोड़ी है। दोनों की जोड़ी कमाल की रहती है। ये तो इस गाने में देख ही लिया होगा।

आपको बता दें कि खेसारी लाल भोजपुरी के सुपरस्टार में से एक हैंय़ जिन्होंने कई भोजपुरी हिट फिल्में तो दी हैं वहीं यूट्यूब पर इनके गाने काफी पॉपुलर होते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में जैसे अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी हिट मानी जाती है वैसे ही खेसारी लाल और प्रियंका राघवानी की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यहां तक इन दोनों को भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ के लिए 5 से ज्यादा अवार्ड भी मिल चुके हैं।

New Bhojpuri Songs

khesari lal yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *