up police notification : UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया ASI लिपिक भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानिए क्या है नोटफिकेशन

up police notification : UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया ASI लिपिक भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, जानिए क्या है नोटफिकेशन

up police notification : यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने उपनीरीक्षक लिपिक भर्ती 2020-2021 से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। 2अगस्त को जारी UPPBPB के नोटिस के अनुसार 4.12.2021 से 5.12.2021 तक की लिखित परीक्षाओं में पदों के कुल 953 सी सूची परीक्षा के लिए टंकण प्रकाशित की गई थी।

भर्ती के लिए UP पुलिस SI और UP पुलिस ASI पद के लिए जो न्यूनतम योग्यता निर्धारित की गई थी उसके अनुसार 290 अभ्यार्थी अयोग्य पाए गए थे। 290 अभ्यर्थियों को सहायक उपनिरीक्ष की परीक्षा की टाइपिंग परीक्षा में शामिल होने योग्य नहीं थे। ऐसे में UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। अब ये अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कुल 4928 अभ्यर्थी हुए थे सफल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुलिस भर्ती बोर्ड ने 19 जुलाई को उपनिरीक्षक गोपनीय और ASI लिपिक भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेश फिज़िकल परीक्षण का परिणाम घोषित किया था। DV PST में कुल 4928 अभ्यर्थी पास हुए थे। इन अभ्यर्थियों को अगले चरण कंप्यूटर टाइपिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कंप्यूटर टाइपिंग की ये परीक्षा अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते में करवाई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने SI गोपनियता पदों के लिए आवेदन दिया है वो टाइपिंग टेस्ट के बाद स्टेनोग्राफी की भी परीक्षा देंगे।

3 दिन के भीतर अभ्यर्थियों को जाना होगा भर्ती बोर्ड

UP पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने ये जानकारी दी है कि कोई भी अभ्यर्थी नियमावली में वर्णिक शैकिक योग्यता रखता हो तो वो नोटिस प्रकाशित होने के 3 दिन के भीतर अपने प्रमाण पत्रों के साथ भर्ती बोर्ड कार्यालय जाकर संपर्क करे। भर्ती बोर्ड का कार्यालय 19-C तुलसी गंगा कॉम्पलेक्स, विधानसभा मार्ग लखनऊ में है। ज़्यादा अधिक जानकारी के लिए uppbpb.gov.in वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *