Satta Matka: is gairkanooni khel ka kala sach, itihas aur barbaadi ki dastan
सट्टा या जुआं भारत के अंदर खेले जाने वाले प्रचलित खेलों में से एक है. दिलचस्प बात ये है कि भारत में इस खेल के गैरकानूनी होने के बावजूद भी इसे खूब खेला जाता है. सट्टा मटका (Satta Matka) इस खेल का सबसे प्रचलित रूप रहा है. ब्रिटिश सरकार से आजाद होने के बाद इस खेल को भारत में बैन कर दिया गया.
सट्टा मटका के गैरकानूनी होने के बावजूद भी इस खेल के प्रति लोगों की उत्सुकता में कोई कमी नहीं आई. हालांकि इस खेल में पैसों के डूबने का रिस्क बहुत होता है. कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में लोग अपनी मेहनत की कमाई इस खेल में लगा देते हैं और अक्सर सब कुछ गंवा बैठते हैं.
सट्टा मटका का इतिहास
मटका सट्टा की शुरुआत काफी पुरानी है. राजाओं-महाराजाओं के समय से खेले जाने वाले इस खेल का प्रचलन उस समय बहुत था. उस समय मटके के अंदर पर्चियां डालकर खेल खेला जाता था, जिसके चलते बाद में इसका नाम मटका सट्टा पड़ गया. ऐसा कहा जाता है कि इस खेल में राजा-महाराजा अपना पूरा राजपाठ तक दांव पर लगा दिया करते थे.
समय के साथ इस खेल ने ऑनलाइन रूप ले लिया है. वेबसाइट, ऐप और व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से इसे चोरी-छिपे संचालित किया जाता है. पुलिस और प्रशासन की नजरों से बचकर चलने वाला ये पूरा कारोबार गैरकानूनी है.
कानून क्या कहता है
भारत में सट्टा और जुआं पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसे खेलने, खिलाने या इससे जुड़ी किसी भी गतिविधि में शामिल होने पर कानून के तहत सजा और जुर्माने का प्रावधान है. ऑनलाइन माध्यम से खेला जाने वाला सट्टा भी उतना ही गैरकानूनी है जितना ऑफलाइन.
चेतावनी
सट्टा-मटका जैसे खेलों में जीत का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता है. हकीकत ये है कि इसमें पैसे डूबने की संभावना जीतने से कहीं ज्यादा होती है. कई परिवार इस लत की वजह से बर्बाद हो चुके हैं. ऐसे किसी भी गैरकानूनी खेल से दूर रहें और लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई जोखिम में न डालें.
डिस्क्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ जानकारी और जागरूकता फैलाना है. हम किसी भी तरह से सट्टा, जुआं या किसी गैरकानूनी गतिविधि का समर्थन या प्रोत्साहन नहीं करते हैं.