Electric bus in Lucknow : UP की राजधानी लखनऊ को बहुत जल्द बड़ी सौगात मिलनी वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के अभियान के तहत बड़े शहरों में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को चलाने पर ज़ोर दे रहे हैं। शहर में धीरे-धीरे डीज़ल वाहनों को कम किया जा रहा है। यूपी की राजधानी होने की वजह से लखनऊ में भारी संख्या में वाहन चलते हैं। डीज़ल वाहन अत्याधिक मात्रा में प्रदूषण फैलाते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों का चलना प्रदूषण को काफी हद तक रोकेगा। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में 200 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को चलाया जाएगा। इन बसों का संचालन मुख्यत प्रदूषण को कम करने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही इन लग्जरी बसों में लोग कम पैसे में यात्रा भी कर सकेंगे।
लखनऊ की 5 तहसीलों से कॉलोनियों के लोगों को दी जाएगी। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि गांव और शहरों के बीच अच्छी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवा हो। बसों की बात की जाए तो इलेक्ट्रिक बसों में 30 सीटें होंगी। इनमें 3-3 कैमरे भी लगे होंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस में एक पैनिक बटन भी दिया जाएगा। इससे पहले सीएम योगी ने कानपुर को 42 इलेक्ट्रॉनिक बसों की सौगात दी थी।
इसमें से 34 बसें लखनऊ के लिए और 8 बसें कानपुर के लिए थी। 34 बसें लखनऊ में 8 रूटों पर चल रही हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहले ही इस घोषणा कर चुके हैं कि यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम में इलेट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। सिटी बसों की सुविधा बेहतर होने से लोग निजी वाहन छोड़कर इलेक्ट्रिक बसों से सफर करने को प्राथमिकता देंगे। इलेक्ट्रिक बसों के चलने से लखनऊ में प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही लखनऊ के लोग लग्जरी बस में कम किराए में यात्रा कर पाएंगे।
इस समय स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो गम है किसी के प्यार में है, जो टीआरपी चार्ट में सबसे… Read More
काजल अग्रवाल दक्षिण सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने असाधारण अभिनय और शानदार सुंदरता से बॉलीवुड में भी… Read More
शुभांगी अत्रे ने टेलीविज़न सीरीज़ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई है, जो एक अच्छे व्यवहार वाली बहू है। हालाँकि,… Read More
Rohit sharma : हाल ही में, सोशल मीडिया पर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी द्वारा लोकप्रिय फिल्म "3… Read More
Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More
भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More