Bullet Train : दिल्ली-NCR के लोगों को जल्द ही हाई स्पीड ट्रेन की खुशखबरी मिलने वाली है। दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर तेज़ी से काम चल रहा है। ये कॉरिडोर 865 किलोमीटर लंबा है और इसके बीच में 13 रेलवे स्टेशन होंगे। एक रेलवे स्टेशन दिल्ली में अंडरग्राउंड बनाया जाएगा। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां 12 एलिवेट होंगे। ये बुलेट ट्रेन वाराणसी पहुंचने के लिए मात्र 4 घंटे का समय लेगी। दिल्ली के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन के लिए 15 किलोमीटर लंबी सुरंग का कार्य तेज़ी से चल रहा है।
दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए अभी 10 घंटे का समय लगता है। अभी की हम बात करें तो ये 816 किलोमीटर की दूरी पर है। बुलेट ट्रेन चलने के बाद ये दूरी सिर्फ चार घंटे में तय होगी। हर 22 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी के बीच हाई स्पीड ट्रेन का सफर तय कर पाएंगे। दिल्ली और वाराणसी के बीच हाई स्पीड ट्रेन के गौतमबुद्ध नगर में 2 स्टॉप होंगे। रेल मंत्रायल ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।
ये ट्रेन दिल्ली के काले खां से चलेगी और इसका पहला स्टेशन नोएडा सेक्टर-148 होगा। इसके बाद की बात करें तो नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डा रखा गया है। हाई स्पीड ट्रेन सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के लिए मात्र 21 मिनट का समय लेगी। नोएडा एयरपोर्ट लिमिटेड ने साल भर पहले इस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर प्रस्ताव भेजा था। रेल मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी भी दे दी थी।
हाई स्पीड ट्रेन के किराए की बात करें तो इसको लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो सका है। भारतीय रेलवे में जितना किराया फर्स्ट क्लास AC का होता है लगभग उससे डेढ़ गुना ज़्यादा किराया हाई स्पीड ट्रेन का होने का अनुमान है। दिल्ली से वाराणसी ट्रेन का कार्य 3 चरणों में पूरा होगा। आप मान कर चलिए 2029 तक हाई स्पीड ट्रेन का सफर लोग कर पाएंगे
इस समय स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो गम है किसी के प्यार में है, जो टीआरपी चार्ट में सबसे… Read More
काजल अग्रवाल दक्षिण सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने असाधारण अभिनय और शानदार सुंदरता से बॉलीवुड में भी… Read More
शुभांगी अत्रे ने टेलीविज़न सीरीज़ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई है, जो एक अच्छे व्यवहार वाली बहू है। हालाँकि,… Read More
Rohit sharma : हाल ही में, सोशल मीडिया पर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी द्वारा लोकप्रिय फिल्म "3… Read More
Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More
भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More