Uttar Pradesh

Badaun train : बदायूं के लोगों के लिए खुशखबरी, दिल्ली और लखनऊ तक जल्द शुरू होगी रेल सेवा

Badaun train : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की जनता को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। खास कर उन लोगों के लिए जो ट्रेन से लखनऊ और दिल्ली की यात्रा करते हैं। बदायूं से सीधे दिल्ली तक ट्रेन न होने की कारण यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए लोग बहुत समय से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय सहकारिता और पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री बीएल वर्मा ने एक पत्र लिखकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से सीधे बदायूं से दिल्ली तक ट्रेन के संचालन का अनुरोध किया था। जिसके बाद रेलमंत्री ने अधिकारियों से इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन नवंबर तक बढ़ा दिया है। आपकी बताते दें की बदायूं रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आता है।

बदायूं के लोगों को मिलेगी इन ट्रेनों की सौगात

3 अक्टूबर से हर शुक्रवार और रविवार को दिन में 2 बजकर 3 मिनट पर ट्रेन नंबर 09005 मुंबई बांद्रा टर्मिनस–इज्जतनगर एक्सप्रेस फर्रुखाबाद, कासगंज, गंजडुंडवारा, होते हुए बदायूं पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09006 शनिवार और सोमवार को इज्जतनगर मुंबई बांद्रा टर्मिनस–इज्जतनगर से चलकर 9 बजकर 20 मिनट बदायूं पहुंचेगी। 6 अक्टूबर से ट्रेन नंबर 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस मथुरा से चलकर हर बुधवार को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बदायूं पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल काठगोदाम से चलकर बरेली होते हुए, हर गुरूवार को रात 9 बजकर 22 मिनट पर बदायूं पहुंचेगी।

ट्रेन संचालन से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

दिल्ली चलने वाली ट्रेन से सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों और आम जनता को होगा। बदायूं से दिल्ली तक की यात्रा के लिए लोगों को बस पर निर्भर होना पड़ता था लेकिन अब ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। बदायूं के व्यापारी अपना ज्यादातर माल दिल्ली से मंगाते हैं इसके पहले ट्रेन ना होने की वजह से उनको ट्रांसपोर्ट का बहुत अधिक खर्च करना पड़ता था लेकिन अब ट्रेन चलने से उनको मनाने में आसानी होगी और उनके ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बचेगा।

Photo by Claudette Bleijenberg on Unsplash

राजेंद्र सिंह (पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल) ने कहा कि मुंबई बांद्रा–टर्मिनल इज्जत नगर एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल काठगोदाम एक्सप्रेस समर स्पेशल ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे ने नवंबर तक बढ़ा दिया है। 3 अक्टूबर एवं 6 अक्टूबर से इन दोनों ट्रेनों का बदले हुए समय पर संचालन होगा।

Recent Posts

विराट की हो गई जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर यूजर्स लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस समय स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय शो गम है किसी के प्यार में है, जो टीआरपी चार्ट में सबसे… Read More

March 26, 2023

बेटे को गोद में लिए एयरपोर्ट पर दिखी साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, देखिए क्यूट बेबी की हरकतें

काजल अग्रवाल दक्षिण सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने असाधारण अभिनय और शानदार सुंदरता से बॉलीवुड में भी… Read More

March 26, 2023

भाभी जी घर पर की अंगूरी भाभी ने पार की सारी हदें, हुई सोशल मीडिया में वायरल

शुभांगी अत्रे ने टेलीविज़न सीरीज़ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाई है, जो एक अच्छे व्यवहार वाली बहू है। हालाँकि,… Read More

March 26, 2023

Rohit sharma : रोहित शर्मा ने आमिर खान के बारे में ये क्या कह दिया, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Rohit sharma : हाल ही में, सोशल मीडिया पर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी द्वारा लोकप्रिय फिल्म "3… Read More

March 26, 2023

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘फरिश्ता’ के नए गाने ने मचाया तहलका, हुआ सोशल मीडिया में वायरल

Khesari lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अपने नए गाने 'फरिश्ता' की रिलीज से… Read More

March 25, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा, बताई भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफर की सच्चाई

भोजपुरी बड़े पर्दे पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच की मनमोहक केमिस्ट्री ने कई दर्शकों का दिल… Read More

March 25, 2023