Irrfan Khan : कैंसर की बीमारी के चलते 54 साल के बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन, Lockdown में फंसने की वजह से मां को नहीं दे पाए थे अंतिम विदाई

Irrfan Khan : कैंसर की बीमारी के चलते 54 साल के बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन, Lockdown में फंसने की वजह से मां को नहीं दे पाए थे अंतिम विदाई

Irrfan Khan : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में आज (बुधवार) को निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अंतिम सांस ली। इरफान खान लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। 1 हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे।

उन्हें colleen infection हुआ था। हालांकि इरफान का कैंसर का इलाज चल रहा था। जिसके लिए इरफान लंदन तक इलाज कराने गए थे। कई बार तो इरफान ने अपनी बीमारी के चलते कई भावुक पोस्ट भी किए थे। लेकिन आज वही दिग्गज, उम्दा कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह गया। इरफान अभी हाल ही में फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे।

irrfan khan life and family : इरफान खान का जीवन

इरफान का जन्म 7 फरवरी 1967 को जयपुर राजस्थान में हुआ था। उनके पिता जागीरदर खान और माता बेगम खान थे। इरफान खान टोंक जिले के रहने वाले हैं। इरफान (Irrfan Khan) नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। इसीलिए उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था। इरफान की शादी देवेंद्र सिकदर से हुई। उनके 2 बेटे बाबिल और अयान हैं।

इरफान के पिता बिजनेसमैन थे। इरफान खान के पिता चाहते थे कि इरफान उनका बिजनेस संभाले लेकिन इरफान खान तो क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन खुदा को तो कुछ और ही मंजूर था। इरफान तो इत्तेफाक से एक्टिंग की दुनिया में आ गए। इरफान को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में मौका मिला। जहां से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई।

शुरुआत छोटे पर्दे से हुई। शुरआत में इरफान ने श्रीकांत और भारत एक सोच सीरियल किए। जिससे उन्हें पहचान मिलनी शुरु हुई। इसके बाद तो इरफान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जल्दी ही उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

Irrfan khan in bollywood : इरफान की बॉलीवुड में एंट्री

इरफान की बॉलीवुड में एंट्री 1988 में मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे से हुई। इसके बाद उन्होंने मकबूल, लाइफ इन अ मेट्रो, द लंच बॉक्स, पीकू, तलवार और हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों में काम किया। इन सभी हिट फिल्मों का इरफान हिस्सा रहे।

इरफान अपने करियर में विलेन से लेकर सभी सपोर्टिंग रोल किए। लेकिन उन्हें 2005 में फिल्म रोग में पहला लीड रोल मिला। उन्होंने अपनी किरदार को इतनी बखूबी से निभाया कि उनके आलोचक भी तारीफ करने से नहीं रह पाए।

2004 में इरफान को बेस्ट विलेन एक्टर का अवॉर्ड मिला। इरफान को हासिल फिल्म में नेगेटिव रोल किया। लाइफ इन अ मेट्रो में इरफान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। पान सिंह तोमर में बेस्ट एक्टर क्रिटिक और फिल्म हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

Irrfan khan as Cancer survivor : जब इरफान को अपनी कैंसर बीमारी का पता चला

इरफान खान (Irrfan Khan) बॉलीवुड में अपनी जड़ें मजबूत कर रहे थे। लेकिन उसी बीच मार्च 2018 में उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें पता चला की उन्हें कैंसर हो गया है। इरफान ने इसकी जानकारी खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताई थी।

उस समय इरफान ने ट्वीट कर कहा था कि जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाता है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। इरफान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर था। जिसे आसान भाषा में रेयर ब्रेन कैंसर कहते हैं। कैंसर का इलाज कराने के लिए इरफान लंदन गए।

इलाज के बाद इरफान अप्रैल 2019 में लंदन से भारत लौटे। इरफान खान ने भारत लौटने के बाद फिल्म अंग्रेजी मीडियम की। जिसमें राधिका मदान ने उनकी बेटी की भूमिका निभाई है। इरफान की ये फिल्म आखिरी फिल्म है। अंग्रेजी मीडियम मार्च में रिलीज हुई थी।

लॉक डाउन की वजह से मां से भी नहीं मिल पाए थे इरफान

इरफान खान मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रहते थे। उनकी मां जयपुर में रहती थीं। इसी 25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम का भी निधन हो गया था। एक तो देश में लॉक डाउन और दूसरी तरफ इरफान की भी तबियत ज्यादा खराब थी।

देश में 25 मार्च को कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन लागू हुआ था। इसीलिए वो जयपुर मां से मिलने भी नहीं जा पाए थे। हालांकि उनकी खुद की भी तबियत खराब थी। इरफान की मां की तबियत भी ज्यादा खराब थी। जिसके बाद उनका निधन हो गया। इरफान ने वीडियो कॉल के जरिए ही मां को अंतिम विदाई दी थी।

irrfan khan in hollywood : हॉलीवुड में इरफान ने किया काम

इरफान खान बॉलीलुड में तो अपनी एक्टिंग की वजह से जाने जाते ही है लेकिन उसके इलावा भी उन्होंने कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। इरफान खान ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

irrfan khan movies name : इरफान खान की फिल्म

इरफान ने 2001 में The Warrior, 2006 में The Namesake, 2007 में The Darjeeling Limited में काम किया। इसी के साथ भी हॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में (irrfan khan movies name) भी कि जो अवॉर्ड विनिंग साबित हुईं। इसमें 2008 में Slumdog Millionaire, 2009 में New York, I Love You, 2012 में The Amazing Spider-Man, 2012 में ही Life of pi, 2015 में Jurassic World और 2016 में Inferno फिल्म में काम किया।

Irrfan khan last words : इरफान का फैंस को वो आखिरी मैसज

इमरान खान कैंसर से जूझ रहे थे लेकिन इस दौरान वो कभी भी हताश नहीं हुए। सकारात्मक विचारों से अपने आपको और अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए बात करते रहे।

इसी फरवरी को इरफान ने एक ऑडियो मैसेज में कहा था कि कहावत है कि When life gives u lemons, you make a lemonade बोलने में अच्छा लगता है लेकिन सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपके पास और कोई चॉइस भी क्या होती है सिर्फ पॉजिटिव रहने के अलावा। ये मैसेज इमरान ने अपनी फिल्म के रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान यू-ट्यूब के जरिए दिया था।

इमरान ने अपने फैंस से कहा था कि मैं आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर, ये फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। लेकिन, मेरे शरीर के भीतर कुछ अनवॉन्टेड मेहमान (Irrfan Khan) बैठे हैं। उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं ऊंट किस करवट बैठता है। जैसा भी होगा इत्तेला कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *