Bhojpuri Gana leaked : खेसारी लाल यादव की बढ़ती लोकप्रियता के खिलाफ रची जा रही साजिश, जानिए कैसे

Bhojpuri Gana leaked : खेसारी लाल यादव की बढ़ती लोकप्रियता के खिलाफ रची जा रही साजिश, जानिए कैसे

Bhojpuri Gana 2020 : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और हाल ही में बिग बॉस से अपनी टीवी में पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव के खिलाफ साजिश हुई है। खेसारी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इंडस्ट्री में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

दरअसल, खेसारी का गाना किसी ने लीक कर दिया है। उनका एक गाना ‘कसाईल बा कमरिया सड़िया से’ को किसी ने चुराकर लीक कर दिया है। खेसारी लाल यादव इस गाने को अपनी नई कंपनी के द्वारा लॉन्च करना चाहते थे। गाना लीक होने के बाद हर कोई यही सोच रहा है कि भला ऐसा कौन कर सकता है। खुद खेरासी भी असमंजस में हैं।

Khesari Lal yadav Bhojpuri Gana leaked song 2020

इसलिए खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो भी इससे रिलेटेड जारी किया है। उस वीडियो में खेसारी कहते नजर आ रहे हैं कि वो किसी को छोड़ेंगे नहीं। खेसारी ने सभी प्राइवेट म्यूजिक कंपनी को चेतावन देते हुए ये कहा है। इससे पहले भी खेसारी ने कहा था कि उनकी फोटो लगाकर फर्जीवाड़ा किया गया है।

इस पूरे मामले पर खेसारी ने कहा कि मार्केट में बहुत लोग हैं। थोड़ा बहुत तो ठीक है लेकिन पहले बिना पूछे फोटो लगा दी लेकिन इस बार तो बहुत ज्यादा हो गया। बिना मेरी जानकारी के बिना गाना लॉच कर दिया गया। ये मेरे खिलाफ साजिश है।

इसलिए मैं इस बार किसी को नहीं छोड़ूंगा। खेसारी ने वीडियो में कहा है कि सभी से विनती है कि आप आपना काम करिए। गाना किसने लीक कराया इसकी जानकारी के बाद मैं सख्त एक्शन लूंगा और उसे जेल भिजवाऊंगा। खेसारी ने कहा कि ये जनता से धोखा है और मैं जनता से धोखा नहीं होने दूंगा।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की भोजपुरी सिनेमा में अच्छी खासी फैन फॉलोअर्स है। खेसारी बेहतरीन एक्टर, डांसर और सिंगर हैं। इसलिए कभी उनका फोटो इस्तेमाल किया जा रहा है तो कभी गाना लीक किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से गलत है। जो उनके खिलाफ किसी साजिश की ओर इशारा करता है। जिसके खिलाफ खेसारी लीगल एक्शन लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *