Deprecated: Invalid characters passed for attempted conversion, these have been ignored in /home/u410788667/domains/independentnews.in/public_html/wp-content/plugins/wp-rocket/inc/vendors/ip_in_range.php on line 108
Vande Bharat : देश के इस शहर से गुजरेंगी 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए किस शहर को मिली ये सौगात - INDEPENDENT NEWS

Vande Bharat : देश के इस शहर से गुजरेंगी 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए किस शहर को मिली ये सौगात

Vande Bharat : देश के इस शहर से गुजरेंगी 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए किस शहर को मिली ये सौगात

Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेनों ने भारतीय रेलवे को बदल कर रख दिया है। लोग कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।ज्यादातर राज्यों को उनकी वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है।अब एक शहर को एक नहीं बल्कि तीन-तीन वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना है।रेलवे आने वाले समय में 10 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों को देश में चलने की तैयारी में है।इसमें से कुछ ट्रेन काचीगुड़ा– यशवंतपुर, सिकंदराबाद – पुणे, सिकंदराबाद –नागपुर और विजयवाड़ा चेन्नई होते हुए तिरुपति जैसे मार्ग शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : Bundelkhand News : Noida और Greater Noida की तरह विकसित किया जाएगा Bundelkhand, बदल जाएगी Jhansi की तस्वीर

बता दें की नागपुर और बेंगलुरु क्षेत्र पर ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है।दक्षिण मध्य रेलवे ने ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने के लिए इन मांगों पर अपने रेल नेटवर्क को पहले ही अपग्रेड कर लिया है।यात्री काचीगुड़ा–यशवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।क्योंकि यह दो आईटी केंद्रों हैदराबाद और बेंगलुरु को जोड़ेगी.

Vande Bharat
Vande Bharat

यात्रा में लगभग 10 से 12 घंटे का समय

आज के समय में सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में हैदराबाद से बेंगलुरु की यात्रा करने में लगभग 10 से 12 घंटे का समय लगता है।लेकिन वंदे भारत की शुरुआत के साथ यात्रा का समय घटकर 8:30 घंटे होने का अनुमान है।ट्रेन सुबह 6 बजे काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और दोपहर 2:30 बजे तक यशवंतपुर पहुंचेगी वापसी में ट्रेन दोपहर 3 बजे यशवंतपुर से शुरू होगी और रात 11:30 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी।

सिकंदराबाद और विजयवाड़ा डिपो को किया जाएगा अपग्रेड

आपको बता दे कि भारतीय रेलवे सिकंदराबाद–पुणे शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को वंदे भारत एक्सप्रेस से बदलने की प्लानिंग कर रहा है। शताब्दी वर्तमान समय में सीमित स्टॉप के साथ सिकंदराबाद से पुणे तक लगभग 8.25 घंटे का समय लेती है। हालांकि इस रूट पर बंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यात्रा का समय कम हो जाएगा।

नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के संबंध में अनुमानित यात्रा समय लगभग 7 घंटे है।जिससे प्रभावी रूप से यात्रा का समय लगभग 2 घंटे काम हो जाता है।सिकंदराबाद–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के काजीपेट, रामागुंडम,सिरपुर, कागजनगर और बल्लहरशाह में रुकने की उम्मीद है। वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए सिकंदराबाद और विजयवाड़ा डिपो को अपग्रेड भी किया जाएगा।

Ranjana dubey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *