Deprecated: Invalid characters passed for attempted conversion, these have been ignored in /home/u410788667/domains/independentnews.in/public_html/wp-content/plugins/wp-rocket/inc/vendors/ip_in_range.php on line 108
Vande Bharat : महंगे किराए के बाद भी देरी से चल रही वंदे भारत ट्रेन, राज्यपाल भी कर रहे थे यात्रा - INDEPENDENT NEWS

Vande Bharat : महंगे किराए के बाद भी देरी से चल रही वंदे भारत ट्रेन, राज्यपाल भी कर रहे थे यात्रा

Vande Bharat : महंगे किराए के बाद भी देरी से चल रही वंदे भारत ट्रेन, राज्यपाल भी कर रहे थे यात्रा

Vande Bharat : हावड़ा जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को अचानक आखिरी मिनट में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन 1 घंटे की देरी से चली। जिससे यात्री प्लेटफार्म पर ही फंसे रहे।

मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन का है। जहा देरी के कारण होने वाली कठिनाइयों के बारे में यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शिकायत की है।उन्होंने कहा कि उपलब्ध कराए गए विकल्प पर कुछ डब्बों में बैठने और पीने के पानी की खराब सुविधा थी।

यह भी पढ़े : Noida-Kanpur Expressway : नोएडा से कानपुर के बीच किया जाएगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण, ये गांव हो जाएंगे मालामाल

ट्रेन में आई तकनीकि खराबी के चलते हुए देरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी हावड़ा डिवीजन के रेलवे अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना नहीं की गई।और हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकी। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन करीब 1 घंटे की देरी से प्लेटफार्म नंबर 7 से रवाना हुई।

Vande Bharat
Vande Bharat

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार सुबह हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के रेक में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके चलते रेलवे को इसे युवा एक्सप्रेस के संचालन में इस्तेमाल होने वाले रेक से बदलना पड़ा।जिसमें लगभग 1 घंटे की देरी भी हुई।

यात्रियों के एक वर्ग ने इस बदलाव का विरोध भी किया।उन्होंने कहा कि युवा एक्सप्रेस रेक में सुविधा उपलब्ध नहीं थी,जिसके लिए उन्होंने भुगतान किया था।पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत के अंदर गियर में गड़बड़ी के कारण इसे बदलना पड़ा।उन्होंने कहा कि वंदे भारत को चलाने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया और उसकी जगह एक अतिरिक्त रेक लाया गया जिसका उपयोग युवा एक्सप्रेस के लिए किया जाता है।

राज्यपाल आनंद बोझ भी कर रहे थे सफर

ट्रेन यात्रियों में राज्यपाल आनंद बोस भी थे। जो मिजोरम रेल पुल ढहने से मारे गए प्रवासी श्रमिकों के परिवार से मिलने के लिए मालदा जा रहे थे। बता दें कि बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा है की प्रमुख वंदे भारत एक्सप्रेस रेक में इस तरह की तकनीकी खराबी की उम्मीद नहीं है।उन्होंने कहा कि वह रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णव से बात करेंगे जो शुक्रवार को कोलकाता जाने वाले हैं।

Ranjana dubey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *