Jaldi cash Wallet क्या है, जानिए इससे जुड़े अपने सवालों के जवाब

Jaldi cash Wallet क्या है, जानिए इससे जुड़े अपने सवालों के जवाब

jaldi cash क्या है

jaldi cash एक E-Wallet है. जिससे कस्टमर देश के किसी भी कोने में रहते हुए भी किसी भी अकाउंट में पैसे भेज सकता है। jaldi cash एप उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित होती है, जो नियमित रुप से बैंक से पैसा निकालने या किसी के भी खाते में जमा करते हैं।

एक तरीके से jaldi cash मिनी बैंक है. जिससे कहीं भी बैठे हुए पेमेंट कर सकते हैं और किसी के खाते में पैसा डाल भी सकते हैं। ये एक ऐसा वित्तीय साधन है जिससे यूजर अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार पैसा निकाल सकता है और भेज सकता है।

jaldi cash , पेमेंट और सेटलमेंट 2007 अधिनियम एक्ट, पैसे का भुगतान और उसमें होने वाली गड़बड़ी के लिए RBI (reserve bank of india) के अधिनियम 2009 के तहत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। RBI समय-समय पर जारी किए गए निर्देश, परेशानियों का निराकरण, पैसे का दोबारा भुगतान, पैसे का इस्तेमाल आदि के संबंध में भी दिशा-निर्देश देता है।

इसीलिए इन परिस्थिति में (WISE) Weizmann Impex Service Enterprise कंपनी किसी भी यूजर की परेशानियों की जिम्मेदारी नहीं लेती है।

Table Of Contents

जल्दी कैश wallet पर कैसे Registration करें?

jaldi cash पर रजिस्टर करने के लिए आप किसी भी Wise कंपनी की फ्रेंचाइजी या फिर रिटेल आउटलेट पर जाएं। रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको नाम, फोन नंबर और केवाईसी के लिए आधार कार्ड नंबर की जरुरत होगी।

अगर आपको साल में अपने वालेट में 50 हजार से ज्यादा की राशि आवश्यकता है तो उसके लिए आपको अपने पैन कार्ड की जानकारी भी देनी होगी।

जल्दी कैश (jaldi cash) की जानकारी (information) कैसे प्राप्त करें?

जब आप अपने रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी दे देंगे। उसके बाद आपके फोन पर jaldicash के संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी।

क्या खुद जल्दी कैश wallet स्टार्ट कर सकते हैं?

हां। जानकारी के बाद आप ऑथराइज्ड फ्रैंचाइजी और रिटेल आउटलेट के जरिए jaldi cash wallet तुरंत स्टार्ट कर सकते हो।

जल्दी कैश registration fees

रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है।

jaldi cash को चलाने के लिए क्या documents चाहिए

आपको jaldi cash wallet चलाने के लिए सीरियल नंबर की जरुरत होगी जिससे फ्रैंचाइजी/ रिटेलर और कस्टमर केयर से संपर्क स्थापित हो सके।

jaldi cash अकाउंट limit

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आप अपने वॉलेट में 50 हजार तक की राशि एक महीने में डाल सकते हैं।

jaldi cash wallet में fund transfer Limit

एक बार में 5 हजार से ज्यादा पैसा नहीं भेजा सकता है। वहीं हर महीने 1 लाख तक रुपए भेजने की लिमिट है।

jaldi cash wallet की कितनी validity है?

जल्दी कैश अकाउंट टर्म और कंडीशन की तारीख के मुताबिक एक साल तक के लिए वैलिड है।

jaldi cash wallet से जुड़े पूछे गए Questions

प्रश्न- वॉलेट के एक्पायर होने पर बची हुई राशि का क्या होता है?

उत्तर- वॉलेट के एक्सपार होने पर मौजूदा राशि वॉलेट यूजर के अकाउंट में वापिस कर दी जाती है।

प्रश्न- क्या वॉलेट के एक्सपायर होने से पहले पैसा वापिसी के लिए अपने पर्सनल खाते की डिटेल डाल सकते हैं।

उत्तर-हां।

प्रश्न- वॉलेट के एक्सपायर होने की जानकारी यूजर को कब दी जाती है?

उत्तर- वॉलेट होल्डर को अकाउंट एक्सपायर होने के लगभग 30, 15, 3, 2 और 1 दिन पहले ही मैसेज के जरिए जानकारी दे दी जाती है जिससे यूजर पहले ही अपनी सुविधा के अनुसार निर्णय ले सके।

प्रश्न- अगर फंड ट्रांसफर फेल हो जाए तो क्या करें?

उत्तर- अगर किसी कंडीशन में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता तो वॉलेट की एक्सपायरी डेट से पहले आप पैसे को कभी भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

प्रश्न- क्या वॉलेट से कैश पैसा निकाला जा सकता है?

उत्तर- नहीं, वॉलेट से कैश नहीं निकाला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *