Ramgarhtal : यूपी का ये शहर बनेगा टूरिज्म स्पॉट, छुट्टियां बिताने के लिए भूल जाएंगे मुंबई गोवा जाना

Ramgarhtal : गोरखपुर जो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भले ही योगी गोरखपुर में ज्यादा समय न रुक पाते हों पर जब भी समय मिलता है वो गोरखपुर का दौरा ज़रूर करते हैं, यहां के विकास कार्यों पर वो पूरा ध्यान भी रखते हैं। CM योगी की पहल पर यहां रामगढ़ताल को पर्यटन के रूप में विकसित किया गया है।
पर्यटन के हिसाब से यहां हर रोज नई सुविधाएं शुरू हो रही है। रामगढ़ताल जब शुरू हुआ तो यूपी के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी यहां मौजूद रहे और रामगढ़ताल की मस्ती में खो गए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी ने रामगढ़ताल को ऐसा बनाया है जैसे मानों हम मुम्बई आ गए हों।
रामगढ़ताल बना आकर्षण का केंद्र
आज से पांच साल पहले तक रामगढ़ताल पूर्वी यूपी के पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित हो रहा था। ये ताल अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपनी गंदगी के लिए जाना जाता था। यहां शहर की पूरी गंदगी गिरती थी। लेकिन जब से यूपी के मुखिया योगी बने तब से उनके विकास कार्यों ने इसको भी खूब संवारा। यहां बड़े पैमाने पर शूटिंग हो रही है। पर्यटक के लिहाज़ से भी खूब बढ़ावा मिल रहा है। अब ये रामगढ़ताल रोजगार के भी मौके लोगों को दे रहा है।

मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि रामगढ़ताल में नावों और डबल डेकर बोट की सवारी का आप आनंद लो, ये करने के लिए आपको मुम्बई या गोवा नहीं जाना पड़ेगा। इसका आनंद आप यहीं रामगढ़ताल में ही उठा सकते हैं। खुद मंत्री भी यहां आनंद उठाते नज़र आए।
गोरखपुर बनेगा टूरिस्ट कैपिटल
रामगढ़ताल के बाद से गोरखपुर का नज़ारा बदला है। मंत्री जितिन प्रसाद इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय गोरखपुर टूरिस्ट कैपिटल बनेगा। जितिन प्रसाद के साथ गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल, ADG ज़ोन अखिल कुमार भी मौजूद रहे।