Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो से सफर करना अब होगा और आसान, स्टेशन से लिंक होगी 125 नई बसें

Lucknow Metro : लखनऊ मेट्रो से सफर करना अब होगा और आसान, स्टेशन से लिंक होगी 125 नई बसें

Lucknow metro : लखनऊ मेट्रो के सफर को और अधिक आसान बनाने के लिए सिटी बसों को मेट्रो स्टेशन से लिंक किया जाएगा।बसों का रूट निर्धारित करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी और रूट तय किया जाएगा।

मेट्रो स्टेशन से 125 नई इलेक्ट्रिक बसों को लिंक किया जाएगा।इससे सफर अधिक आसान हो जाएगा। इससे इलेक्ट्रिक बस से 21 मेट्रो स्टेशन के बीच आवागमन को आसान बनाएंगे। इस संबंध में मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट को निर्देश दे दिया है।

आपको बता दें की आने वाली 125 नई बसों के रूट तय करने के लिए अफसरों को निर्देश दे दिया गया है। साथ ही प्रत्येक रूट पर संचालित होने वाली बसों की समय सारणी भी मेट्रो के हिसाब से ही बनाई जाएगी।

सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया है कि नए रूटों के चयन के लिए कमेटी बनाकर सर्वे किया जाएगा।सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मेट्रो रूट को निर्धारित किया जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *